1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'अंतरराष्ट्रीय ठग' और अहंकारी है इजरायल', ईरान पर हुए हमले को लेकर क्यों भड़के इस राज्य के सीएम?

'अंतरराष्ट्रीय ठग' और अहंकारी है इजरायल', ईरान पर हुए हमले को लेकर क्यों भड़के इस राज्य के सीएम?

 Published : Jun 13, 2025 02:13 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 02:18 pm IST

इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इस पर ईरान ने कहा कि उस पर हुए हमले का इजरायल को कड़ी सजा दी जाएगी। वहीं, अब ईरान और इजरायल हमले को लेकर भारत में भी इसको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू- India TV Hindi
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू Image Source : AP

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को इजरायल को ‘एक पुराना वैश्विक ठग' बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘अहंकार’ के साथ यह मानता है कि वह कुछ भी कर सकता है, क्योंकि उसे अमेरिका का समर्थन प्राप्त है। 

इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों को बनाया निशाना

सीएम विजयन शुक्रवार की सुबह ईरान में विभिन्न स्थानों पर इजरायल द्वारा हमले किए जाने की खबरों पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। इजरायल ने ईरान की राजधानी पर हमला किया, जिसमें देश के परमाणु कार्यक्रम और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया गया। 

इजरायल को मिला है अमेरिका का समर्थन- सीएम विजयन

केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि इजरायल लंबे समय से ‘वैश्विक ठग’ के रूप में काम कर रहा है। वह शालीनता का सामान्य तरीका नहीं अपनाता है। उन्होंने दावा किया, ‘वे (इजरायल) अहंकारपूर्वक मानते हैं कि वे कुछ भी कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें अमेरिका का समर्थन प्राप्त है।’ 

ईरान पर हमले को उचित नहीं ठहराया जा सकता- सीएम विजयन

विजयन ने कहा कि ईरान पर हमले को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई विश्व शांति के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, ‘जो लोग विश्व शांति बनाए रखना चाहते हैं, उन्हें इस तरह के कृत्यों का विरोध करने और निंदा करने के लिए तैयार रहना चाहिए।’ (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत