1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में फसल खराब होने के बाद किसान ने की आत्महत्या, कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने जताया दुख

केरल में फसल खराब होने के बाद किसान ने की आत्महत्या, कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने जताया दुख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2022 01:55 pm IST,  Updated : Apr 11, 2022 01:55 pm IST

केरल के तिरुवल्ला जिले में बेमौसम बारिश के बाद धान की फसल बर्बाद हो जाने के कारण 49 वर्षीय किसान ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। राज्य के कृषि मंत्री पी प्रसाद ने इस घटना को पीड़ादायक करार देते हुए कहा कि केरल जैसे राज्य में ऐसा नहीं होना चाहिए था।

केरल में किसान ने की आत्महत्या- India TV Hindi
केरल में किसान ने की आत्महत्या Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • केरल में किसान ने की आत्महत्या
  • खेत के पास पेड़ से लटका मिला शव
  • कृषि मंत्री पी. प्रसाद ने जताया दुख

तिरुवनन्तपुरम: केरल के तिरुवल्ला जिले में बेमौसम बारिश के बाद धान की फसल बर्बाद हो जाने के कारण 49 वर्षीय किसान ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि किसान 'राजीव' अपने खेत के पास एक पेड़ से लटके पाए गए। पीड़ित परिवार के सदस्यों के अनुसार हाल में हुई बारिश के कारण आठ एकड़ जमीन पर लगाई गई धान की फसल खराब हो जाने से राजीव परेशान थे। उन्होंने कहा कि राजीव आर्थिक परेशानियों से भी जूझ रहे थे क्योंकि उन्होंने खेती के लिए एक बैंक से ऋण लिया था। 

पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। राज्य के कृषि मंत्री पी प्रसाद ने इस घटना को पीड़ादायक करार देते हुए कहा कि केरल जैसे राज्य में ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'राज्य में गर्मी के मौसम में होने वाली बारिश तेज हो गई है। इस तरह की घटनाएं जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही हैं, जो ज्यादातर किसानों को प्रभावित करती हैं। लेकिन, इसके कारण किसी व्यक्ति को आत्महत्या नहीं करनी चाहिए।' 

 
मंत्री ने कहा कि किसानों को फसल का नुकसान होते ही तत्काल मुआवजा देने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत