1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kerala Legislative Assembly: विवादित महिला के केरल विधानसभा में प्रवेश को लेकर 4 कर्मचारियों पर होगा एक्शन

Kerala Legislative Assembly: विवादित महिला के केरल विधानसभा में प्रवेश को लेकर 4 कर्मचारियों पर होगा एक्शन

 Published : Jun 24, 2022 07:01 pm IST,  Updated : Jun 24, 2022 07:01 pm IST

Kerala Legislative Assembly: पुल्लायिल नाम की महिला के केरल विधानसभा परिसर में पिछले सप्ताह ही बिना उपयुक्त पास के प्रवेश किया था। इसको लेकर सदन में संविदा पर काम कर रहे दोषी पाए गए कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Kerala assembly house. (File photo)- India TV Hindi
Kerala Assembly house. (File photo) Image Source : PTI

Highlights

  • विधानसभा में बिना उपयुक्त पास के किया था महिला ने प्रवेश
  • महिला का प्राचीन वस्तुओं के खरीददारों से कुछ समय पहले हुआ था विवाद
  • विधानसभा के मुख्य मार्शल द्वारा दाखिल की गई जांच रिपोर्ट के ऊपर हुई कार्रवाई

Kerala Legislative Assembly: केरल विधानसभा के अध्यक्ष एम.बी.राजेश ने शुक्रवार को कहा कि इटली में रहने वाली केरल की अनिता पुल्लायिल नाम की महिला ने राज्य के विधानसभा परिसर में बिना पास के प्रवेश किया था। पुल्लायिल के सभा परिसर में प्रवेश करने को लेकर चार संविदा कर्मियों को कार्रवाई का सामना करना होगा। पुल्लायिल ने हाल में प्राचीन वस्तुओं के खरीददारों से कथित धोखाधड़ी कर विवाद उत्पन्न किया था। उन्होंने पिछले सप्ताह विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बिना उपयुक्त पास के परिसर में प्रवेश किया था। 

सदन की सेवाओं से किया जाएगा बेदखल

अधिक सुरक्षा वाले विधानसभा परिसर में पुल्लायिल के प्रवेश करने पर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। इसके बाद मामले की जांच करने के आदेश दिए गए। इसमें विधानसभा की कार्यवाही को प्रसारित करने वाले ‘सभा चैनल’ को तकनीकी सहायता दने वाली एजेंसी के संविदा कर्मी दोषी पाए गए। अध्यक्ष राजेश ने बताया कि विधानसभा के मुख्य मार्शल द्वारा दाखिल की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। चार संविदा कर्मियों फसीला, विपुराज, प्रवीण और विष्णु को विधानसभा के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने से उन्हें सदन की सेवाओं से हटाया जाएगा।

एक संविदा कर्मी के साथ किया था महिला ने प्रवेश 

विधानसभा अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘महिला ने विधानसभा परिसर में एक संविदा कर्मी के साथ प्रवेश किया था। वह सभा टीवी कक्ष में इन कर्मियों के साथ बैठी थी, लेकिन कभी लोक केरल सभा (विधानसभा) हॉल में प्रवेश नहीं किया, जहां उस समय सदन की कार्यवाही चल रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत