1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kerala News: केरल में लड़के-लड़कियों के साथ बैठने पर रोक, स्टूडेंट्स ने ‘एक दूसरे की गोद में बैठकर’ दिया जवाब

Kerala News: केरल में लड़के-लड़कियों के साथ बैठने पर रोक, स्टूडेंट्स ने ‘एक दूसरे की गोद में बैठकर’ दिया जवाब

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 21, 2022 06:57 pm IST,  Updated : Jul 21, 2022 06:57 pm IST

Kerala News: कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग त्रिवेंद्रम के स्टूडेंट्स द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो डाले जाने के बाद महापौर आर्या एस राजेंद्रन ने इलाके का दौरा किया। तिरुवनंतपुरम की मेयर ने गुरुवार को बस स्टॉप पर बैठने की लैंगिक रूप से न्यूट्रल सिस्टम करने का वादा किया है।

Kerala- India TV Hindi
Kerala Image Source : TWITTER

Highlights

  • पहले लड़के-लड़कियों को साथ बैठने से रोका
  • बस स्टॉप पर बेंच को 3 अलग अलग सीटों में बांटा गया था
  • तिरुवनंतपुरम की मेयर ने की स्टूडेंट्स की सराहना

Kerala News: केरल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ‘मॉरल पुलिसिंग’ के जवाब में एक दूसरे की गोद में बैठकर फोटो खिंचवाईं और उन्हें सोशल मीडिया पर डाला। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग त्रिवेंद्रम (CET) के स्टूडेंट्स द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीरें डाले जाने के बाद तिरुवनंतपुरम की मेयर आर्या एस राजेंद्रन ने इलाके का दौरा किया। मेयर ने गुरुवार को बस स्टॉप पर बैठने की लैंगिक रूप से न्यूट्रल सिस्टम करने का वादा किया है। इससे पहले लड़के-लड़कियों को साथ बैठने से रोकने के लिए कथित नैतिकता के नाम पर बस स्टॉप पर बेंच को तीन अलग अलग सीटों में बांटा गया था।

दौरे के बाद मेयर ने फेसबुक पर शेयर की अपनी बात

दौरा करने के बाद मेयर ने फेसबुक पर लिखा कि जिस तरह बेंच को काटकर तीन सीटों में बांट दिया गया, वह केरल जैसे प्रोग्रेसिव समाज में न केवल ‘अनुपयुक्त’ है बल्कि ‘अशोभनीय’ भी है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में लड़के-लड़कियों के साथ बैठने पर कोई रोक नहीं है और जो अब भी मानते हैं कि इस पर रोक होनी चाहिए, वे अब भी पुराने जमाने में जी रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति ऐसे लोगों से केवल सहानुभूति रख सकता है जो अब भी नहीं समझते हैं कि समय बदल गया है।’’

मेयर ने की स्टूडेंट्स की सराहना
सीईटी के स्टूडेंट्स के रूख की सराहना करते हुए राजेंद्रन ने कहा कि प्रतिक्रिया देने वाली पीढ़ी भविष्य की आस है और स्थानीय प्रशासन इस मामले में स्टूडेंट्स के साथ है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड जर्जर व अनधिकृत था और लोक निर्माण विभाग से उसे अनापत्ति भी नहीं मिली है, इसलिए नगर निगम आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई लैंगिक न्यूट्रल सुविधा का निर्माण कराएगा।

माकपा की युवा शाखा DYFI ने यह कहते हुए इस घटना पर प्रतिक्रिया दी कि जो पुरानी धारणा वाली तथाकथित नैतिक व्यवस्था थोपने का प्रयास करते हैं और लैंगिक न्याय में विश्वास नहीं करते, वे समाज के लिए खतरा हैं। डीवाईएफआई सचिवालय ने एक बयान में कहा कि ऐसे लोगों को यह समझने की जरूरत है कि दुनिया बदल रही है।

(IANS इनपुट्स)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत