पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में मेडिकल स्टाफ गुस्से में है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के विरोध में शनिवार को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर: दिल्ली समेत कई राज्यों के सरकारी-प्राइवेट अस्पताल बंद, बंगाल में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का ट्रांसफर
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर: दिल्ली समेत कई राज्यों के सरकारी-प्राइवेट अस्पताल बंद, बंगाल में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का ट्रांसफर
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला ट्रेनी डॉक्टर के संग बलात्कार के बाद हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सरकार के सामने कई मांगे रखी हैं।
Doctors Strike
-
10:51 AM (IST) Aug 17, 2024
मुंबई के JJ हॉस्पिटल में डॉक्टरों की हड़ताल
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में हुई महिला डॉक्टर के साथ विभत्स घटना के विरोध में मुंबई के JJ हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है। मालूम हो कि आज देशभर के डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर हैं।
-
10:17 AM (IST) Aug 17, 2024
मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा चिंता का विषय- किरेन रिजिजू
कोलकाता की महिला डॉक्टर संग बलात्कार-हत्या कांड मामले में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में हुई घटना के कारण मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा चिंता का विषय है। यह सिर्फ डॉक्टरों और नर्सों की मेडिकल बिरादरी का मामला नहीं है। यह एक राष्ट्रव्यापी मुद्दा है। यह सुरक्षा और सामाजिक मुद्दा है। यह सभी के लिए चिंता का विषय है। इसको लेकर आम जनता भी गुस्सा है।'
-
9:29 AM (IST) Aug 17, 2024
मेडिकल कॉलेजों के कई डॉक्टरों के तबादले
कोलकाता में पिछले दिनों महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद मर्डर कर दिया गया। इस विरोध में देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को मेडिकल कॉलेजों के कई डॉक्टरों के तबादले कर दिए हैं।
-
8:56 AM (IST) Aug 17, 2024
केरल में भी डॉक्टरों की हड़ताल
केरल के तिरुवनंतपुरम जनरल अस्पताल में आज डॉक्टरों की हड़ताल है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।
-
8:32 AM (IST) Aug 17, 2024
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में सेवाएं रहेंगी बंद
आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार-हत्या मामले में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यूसीएमएस (यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज) और दिल्ली के जीटीबीएच (गुरु तेग बहादुर अस्पताल) आज अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। सुबह 9:30 बजे डॉक्टरों की मीटिंग होगी। हड़ताल के तहत ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट), वैकल्पिक सेवाएं, प्रयोगशाला और लैब सेवाएं बंद रहेंगी।
-
7:45 AM (IST) Aug 17, 2024
केवल इमरजेंसी मरीज देखे जाएंगे
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association ) ने आज देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल है। इस दौरान केवल इमरजेंसी मरीज देखे जाएंगे।
-
7:38 AM (IST) Aug 17, 2024
मरीजों को तकलीफों का करना पड़ेगा सामना
आईएमए ने देशव्यापी प्रदर्शन के लिए 48 घंटे के लिए हड़ताल का घोषणा की थी। आईएमए की आज से शुरू होने वाले 48 घंटे वाली प्रोटेस्ट को लेकर देश के कई प्राइवेट अस्पताल का भी समर्थन मिला है। सरकारी अस्पताल के साथ-साथ देश के प्रमुख प्राइवेट हॉस्पिटल के ओपीडी सेवा भी बाधित रहेगी। आज पूरे देश में इलाज करने वाले मरीजों को तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।
-
7:36 AM (IST) Aug 17, 2024
सुबह 6 बजे से शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल
सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ आज कई प्राइवेट अस्पताल भी आज 48 घंटे की स्ट्राइक पर हैं। शनिवार सुबह 6:00 से यह स्ट्राइक शुरू हो गई है। देश के सभी प्रमुख सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर नर्स हड़ताल पर 48 घंटे के लिए हैं। सभी सरकारी अस्पताल के ओपीडी सेवा बाधित है। सिर्फ इमरजेंसी के कुछ मरीज और आईसीयू में एडमिट मरीजों का ट्रीटमेंट डॉक्टर और नर्स करेंगे।