1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिर से नेपाल के पीएम बने केपी ओली, जानें प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा

फिर से नेपाल के पीएम बने केपी ओली, जानें प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 15, 2024 01:20 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 01:57 pm IST

ओली का शपथग्रहण समारोह सोमवार को नेपाल के राष्ट्रपति भवन के मुख्य भवन में हुआ है। ओली ने पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की जगह पीएम पद की शपथ ली है।

पीएम मोदी ने ओली को दी बधाई।- India TV Hindi
पीएम मोदी ने ओली को दी बधाई। Image Source : AP

नेपाल की सत्ता में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर हो गया है। केपी शर्मा ओली एक बार फिर से नेपाल के प्रधानमंत्री बन गए हैं। ओली संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के समर्थन से प्रधानमंत्री बने हैं। आपको बता दें कि पीएम के रूप में ओली ने चौथी बार देश का नेतृत्व संभाला है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर केपी शर्मा ओली को बंधाई संदेश भेजा है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या कहा है।

पीएम मोदी ने दी बधाई?

पीएम मोदी ने X पर नेपाल के नए पीएम केपी ओली को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर के कहा- "नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर बधाई केपी शर्मा ओली। हम दोनों देशों के बीच मैत्री के गहरे संबंधों को और मजबूत करने तथा हमारी जनता की प्रगति और समृद्धि के लिए परस्पर लाभकारी सहयोग को और बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं।"

सोमवार को ली शपथ

ओली का शपथग्रहण समारोह सोमवार को नेपाल के राष्ट्रपति भवन के मुख्य भवन में हुआ है। ओली ने पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की जगह पीएम पद की शपथ ली है। प्रचंड शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हार गए थे। इसके बाद देश में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने केपी शर्मा ओली को नेपाल-यूनीफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) और नेपाली कांग्रेस गठबंधन सरकार का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 

ओली ने भी दी थी पीएम मोदी को बधाई

पीएम मोदी के तीसरी बार सत्ता संभालने पर केपी शर्मा ओली ने भी बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था- "नरेंद्र मोदी जी और उनके सहयोगियों की तीसरी बार की ऐतिहासिक जीत पर बधाई। मैं भारत की प्रगति और समृद्धि को आगे बढ़ाने में आपकी निरंतर सफलता की कामना करता हूं।"

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के डिप्टी CM को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले को रद्द करने से किया इनकार

किस्मत वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप, जो बच गए, सभा के दौरान हुए हमले में राजीव गांधी और शिंजो आबे गंवा चुके हैं जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत