1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन, श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए रास्ता बंद

माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन, श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए रास्ता बंद

 Published : Jul 03, 2023 11:47 pm IST,  Updated : Jul 03, 2023 11:47 pm IST

खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते मां वैष्णो देवी के सभी मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान जगह-जगह तैनात हैं।

landslide- India TV Hindi
भूस्खलन के बाद यात्रियों की आवाजाही और बैटरी कार सेवा स्थगित Image Source : INDIA TV

जम्मू/कटरा: लगातार हो रही बारिश के बीच आधार शिविर कटरा मां वैष्णो देवी की ओर जाने वाले बैटरी कार मार्ग पर देवी द्वारा क्षेत्र के पास भूस्खलन हुआ है। श्राइन बोर्ड द्वारा यह महत्वपूर्ण मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यात्रियों की आवाजाही और बैटरी कार सेवा भी स्थगित कर दी गई है। हालांकि जिस समय इस क्षेत्र में भूस्खलन हुआ उस समय श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी थी। लेकिन मां वैष्णो देवी की कृपा से बड़ा हादसा होते होते टला।

भूस्खलन की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। भूस्खलन को लेकर फिलहाल इस मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है। मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे श्रद्धालु फिलहाल पारंपरिक मार्ग से अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।

landslide
Image Source : INDIA TVभूस्खलन

खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को लेकर मां वैष्णो देवी के सभी मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान जगह-जगह तैनात हैं। ये सभी लगातार मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निगाह रखे हुए हैं। श्रद्धालुओं का निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह अपने परिजनों को साथ रखें और सावधानी के साथ अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा करें। वहीं, प्रबंधन की और से भूस्खलन हटाना का कार्य चल रहा है।

(जम्मू से राही कपूर की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत