1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LeT Militant Arrested: जम्मू कश्मीर के बडगाम में लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार, चीनी ग्रेनेड समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद

LeT Militant Arrested: जम्मू कश्मीर के बडगाम में लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार, चीनी ग्रेनेड समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Dec 04, 2021 09:07 pm IST

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाा बलों ने एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़ा हुआ है।

जम्मू कश्मीर के बडगाम में लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार, चीनी ग्रेनेड समेत आपत्तिजनक सामग्री बर- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर के बडगाम में लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार, चीनी ग्रेनेड समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद  Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर-ए-तैयबा का एक सक्रिय आतंकवादी गिरफ्तार
  • आतंकवादी की पहचान हामिद नाथ के रूप में की गई है
  • 1 पिस्तौल और 1 मैगजीन, पिस्तौल की 5 गोलियां और 1 चीनी ग्रेनेड समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन तश्कर ए तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर और उसके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने यी जानकारी दी। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बडगाम जिले के पोशकार इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाश अभियान चलाया।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाा बलों ने एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़ा हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान ए बी हमीद नाथ के रूप में की गयी है जो बडगाम जिले का रहने वाला हैं।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और एक मैगजीन, पिस्तौल की पांच गोलियां और एक चीनी ग्रेनेड समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नाथ फरवरी 2021 से सक्रिय आतंकवादी है । उन्होने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत