लेह: लेह में लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। छात्रों ने बीजेपी दफ्तर के सामने आगजनी की और सीआरपीएफ की एक गाड़ी में आग लगा दी। छात्र, सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर मुखर होकर काम करने वाले सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और उनमें काफी गुस्सा दिखाई दिया।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- लेह में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
लेह में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
लेह में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। छात्र आक्रोशित हैं और लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने सीआरपीएफ की एक गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया।
Leh LIVE_H
-
4:56 PM (IST) Sep 24, 2025
लेह में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू
लेह के डीएम ने जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है, इसके तहत पांच या अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना प्रतिबंधित है। पूर्वानुमति के बिना कोई भी जुलूस, रैली या मार्च नहीं निकाला जाएगा। कोई भी व्यक्ति ऐसा बयान नहीं देगा जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना हो। धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू; उल्लंघन पर धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी।
-
4:19 PM (IST) Sep 24, 2025
सोनम वांगचुक ने खत्म की 15 दिन पुरानी भूख हड़ताल
सोनम वांगचुक ने अपनी 15 दिन की भूख हड़ताल समाप्त की और कहा, मैं लद्दाख के युवाओं से आगजनी और झड़पें रोकने की अपील करता हूं। हम अपना अनशन समाप्त कर रहे हैं, और मैं प्रशासन से भी आग्रह करता हूं कि वह आंसू गैस के गोले न छोड़े। अगर झड़पों में किसी की जान जाती है, तो कोई भी अनशन सफल नहीं होता।
-
2:45 PM (IST) Sep 24, 2025
बीजेपी दफ्तर के सामने आगजनी
प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ऑफिस के बाहर भी आगजनी की है। उनमें काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है।
-
2:44 PM (IST) Sep 24, 2025
सीआरपीएफ की गाड़ी को फूंका
छात्रों के गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सीआरपीएफ की गाड़ी में भी आग लगा दी है। वह अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं।
-
2:44 PM (IST) Sep 24, 2025
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
छात्रों द्वारा लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की जा रही है। छात्र बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे हुए हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
-
2:43 PM (IST) Sep 24, 2025
सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
छात्रों का ये प्रदर्शन सोनम वांगचुक के समर्थन में किया जा रहा है। सोनम वांगचुक एक भारतीय इंजीनियर, नवप्रवर्तक, और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लद्दाख में अपने शैक्षिक और पर्यावरणीय कार्यों के लिए जाने जाते हैं और उनका यहां काफी सम्मान है।
-
2:43 PM (IST) Sep 24, 2025
लेह में छात्र कर रहे भारी प्रदर्शन, पुलिस से हिंसक झड़प हुई
लेह में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।