1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lok Sabha Election 2024 Date: 19 अप्रैल से होगी वोटिंग, 7 चरणों में होंगे चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

Lok Sabha Election 2024 Date: 19 अप्रैल से होगी वोटिंग, 7 चरणों में होंगे चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

 Published : Mar 16, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Mar 17, 2024 12:06 am IST

चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया कि 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू होगी और 4 जून को नतीजे आएंगे।

Lok Sabha Election 2024- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान Image Source : ECI

चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया कि 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू होगी और 4 जून को नतीजे आएंगे। 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे जिसमें से पहला चरण 19 अप्रैल को, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई को, चौथा चरण 13 मई, पाचवां चरण को 20 मई, छठा 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा।

  1. चुनाव शुरू- 19 अप्रैल

  2. चुनाव नतीजे- 4 जून

  3. कुल 7 चरणों में मतदान

  • लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में होगा और जून को चुनाव की काउंटिंग होगी।
चरण वोटिंग तारीख
पहला  19 अप्रैल
दूसरा 26 अप्रैल
तीसरा 7 मई
चौथा 13 मई
पांचवां 20 मई
छठा 25 मई
सातवां 1 जून

पहले चरण यानी 19 अप्रैल को इन राज्यों में चुनाव होगा-

97 करोड़ रजिस्टर वोटर करेंगे मतदान

बता दें कि लोकसभा की 543 सीटों के लिए तारीखों का ऐलान करते वक्त चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार 97 करोड़ रजिस्टर वोटर हैं और कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं। इस दौरान चुनाव आयोग ने ये भी बताया कि देश में कुल युवा वोटर 19.74 करोड़ हैं। इतना ही नहीं देशभर के कुल 97 करोड़ मतदाताओं में से 49.7 करोड़ पुरुष वोटर हैं और 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ये भी बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 1.8 करोड़ युवा पहली बार वोट डालेंगे। 

वोटर्स के इस आंकड़े डालें नजर

चुनाव आयोग ने ये भी बताया कि इस बार 85 साल से अधिक उम्र के वोटर्स की संख्या 82 लाख है। वहीं 18 से 19 साल की महिला वोटर्स की संख्या 85.3 लाख है और 20 से 29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं। इतना ही नहीं इस चुनाव में 48 हजार ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 88.4 लाख फिजिकली हैंडीकैप्ड वोटर्स हैं। 19.1 लाख नौकरी करने वाले मतदाता हैं और 2.18 लाख मतदाता केंद्रीय कर्मचारी हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत