Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस राज्य से अब तक सिर्फ 3 महिलाएं हीं पहुंच पाईं लोकसभा, जानिए इस बार क्या है समीकरण

इस राज्य से अब तक सिर्फ 3 महिलाएं हीं पहुंच पाईं लोकसभा, जानिए इस बार क्या है समीकरण

Edited By: Adarsh Pandey
Published : May 08, 2024 04:38 pm IST, Updated : May 08, 2024 04:38 pm IST

पूरे देश में इस समय लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। 3 चरणों के वोटिंग होने के बाद अब 4 चरण बाकि बचे हैं। 1 जून 2024 को आखिरी फेज की वोटिंग होने के बाद 4 जून को नतीजे भी घोषित हो जाएंगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक फोटो

इस समय भारत में 18वीं लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। 19 अप्रैल 2024 को पहले फेज की वोटिंग के साथ ही चुनावों की शुरूआत हो गई। कल यानी 7 मई के बाद तीन चरणों के मतदान पूरे हो गए हैं और अब 4 फेज बाकि है। 1 जून 2024 को आखिर फेज की वोटिंग होने के बाद 4 जून को चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे। अब चूंकि हर तरफ चुनाव का माहौल बना हुआ है तो हम भी आपके लिए चुनाव से जुड़ी एक अनोखी खबर या यूं कहें की एक अनोखी जानकारी लेकर आए हैं। आज हम आपको एक ऐसे राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से पिछले 72 सालों में सिर्फ 3 महिलाएं ही लोकसभा तक पहुंच पाई हैं।

इस राज्य से बनीं सिर्फ 3 महिला सांसद

हम जिस राज्य की बात कर रहे हैं उसका नाम हिमाचल प्रदेश है। आपको बता दें कि पिछले 72 सालों में हिमाचल प्रदेश से सिर्फ 3 महिलाएं ही लोकसभा तक पहुंच पाई हैं। इस साल के लोकसभा चुनाव में भी सिर्फ 2 महिलाओं को ही टिकट मिला है जबकि राज्य में लोकसभा की 4 सीटे हैं। भाजपा ने मंडी सीट से कंगना रनौत को और बसपा ने कांगड़ा सीट से रेखा रानी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। अगर ये दोनों महिलाएं चुनाव जीत जाती हैं तो फिर हिमाचल से लोकसभा पहुंचने वाली महिला सांसदों की संख्या 5 हो जाएगी।

कौन हैं वो तीन नाम?

अब आपको यह जानने की जिज्ञासा हो रही होगी कि हिमाचल प्रदेश से कौन सी 3 महिलाएं चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची हैं। हिमाचल प्रदेश से सबसे पहले साल 1952 में मंडी सीट से चुनाव जीतकर अमृत कौर भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री बनीं। अमृत कौर कपूरथला राजपरिवार से थीं। इसके बाद साल 1984 तक किसी भी महिला को चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिला। फिर 1984 में कांग्रेस ने चंद्रेश कुमारी को कांगड़ा सीट से चुनाव में उतारा और वो चुनाव जीत भी गईं। चंद्रेश कुमारी जोधपुर राजपरिवार से थीं जिनकी हिमाचल में शादी हुई थी।

इन दो नामों के बाद तीसरा नाम प्रतिभा सिंह है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रतिभा सिंह ने साल 1998 में चुनाव लड़ा मगर सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद साल 2004 में फिर से चुनाव लड़ीं और इस बार वे चुनाव जीत गईं। इतना ही नहीं प्रतिभा सिंह मंडी सीट से ही 2013 और 2021 के उपचुनाव भी जीती हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने भी कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बन्ना की मां कमलकांता बन्ना को हमीरपुर सीट से टिकट दिया था मगर वो चुनाव हार गईं थी।

हिमाचल प्रदेश में कब है चुनाव?

हिमाचल में लोकसभा की 4 सीटे हैं। राज्य में हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला(अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व) सीटे हैं जहां चुनाव के आखिरी चरण यानी 1 जून 2024 को चुनाव होंगे। राज्य में कुल 56 लाख 38 हजार 422 मतदाता हैं। इसमें पुरुषों की संख्या 28 लाख 79 हजार 200 है। वहीं महिला वोटरों की संख्या 27 लाख 59 हजार 187 और अन्य की संख्या 35 है।

(इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें-

गुजरात: वोट डालते हुए युवक का वीडियो वायरल, दूसरे के बदले भी खुद ही दबाता गया बटन

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement