1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना पर राहत देने वाली खबर, देश में पिछले 558 दिनों में कोरोना के आए सबसे कम मामले

कोरोना पर राहत देने वाली खबर, देश में पिछले 558 दिनों में कोरोना के आए सबसे कम मामले

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 07, 2021 10:57 am IST,  Updated : Dec 07, 2021 10:57 am IST

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,48,383 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 95,014 हो गई है, जो 554 दिन में सबसे कम है।

टेस्ट करवाते लोग- India TV Hindi
टेस्ट करवाते लोग Image Source : PTI

Highlights

  • देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3,46,48,383
  • 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं
  • 558 दिनों में 220 लोगों की हुई मौत

नयी दिल्ली: इन  दिनों कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरे विश्व में अपना कहर बरपा रखा है। वहीं इस बीच भारत में एक राहत देने वाली खबर भी सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं जो कि 558 दिनों में सबसे कम है। इस दौरान 220 लोगों की मौत भी हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,48,383 हो गई, वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 95,014 हो गई है, जो 554 दिन में सबसे कम है। 

संक्रमण से 220 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,73,757 हो गई। देश में लगातार 11 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 10 हजार से कम बने हैं और 163 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। इसमें बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 95,014 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.27 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। 

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत