1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 मौतों के गुनहगार...अब इंसाफ, लूथरा ब्रदर्स की हुई भारत वापसी, गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

25 मौतों के गुनहगार...अब इंसाफ, लूथरा ब्रदर्स की हुई भारत वापसी, गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar,  Atul Bhatia,  Kumar Sonu Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 16, 2025 02:09 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 11:51 pm IST

गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। उस नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा हादसे के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। आज दोनों को भारत लाया गया।

दिल्ली पहुंचे लूथरा...- India TV Hindi
दिल्ली पहुंचे लूथरा ब्रदर्स। Image Source : REPORTER INPUT

गोवा के चर्चित अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज थाईलैंड से दिल्ली लाया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों गौरव और सौरभ लूथरा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया और अब बुधवार की सुबह उनकी गोवा रवानगी होगी। बता दें कि कुछ दिन पहले गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। उस नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा हादसे के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। 

दिल्ली की कोर्ट में लूथरा ब्रदर्स की होगी पेशी

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोवा पुलिस की एक टीम इंतजार कर रही थी। लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली हवाई अड्डे से ही गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एयरपोर्ट से लूथरा ब्रदर्स को मेडिकल के लिए ले जाया गया और फिर दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल दोनों भाइयों को IGI एयरपोर्ट थाना में रखा गया है और पुलिस उन्हें सुबह 8 बजे की फ्लाइट से गोवा ले जाएगी।

luthra brothers
Image Source : REPORTER INPUTलूथरा ब्रदर्स।

नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की गई जान

उत्तरी गोवा के आरपोरा गांव में स्थित नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 6 दिसंबर, 2025 की रात को लगी भीषण आग से संबंधित है। नाइट क्लब में लकड़ी की छत पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे ये आग पूरे नाइट क्लब में फैल गई थी। इस भयंकर आग में  पर्यटकों और कर्मचारियों सहित 25 लोगों की जान चली गई थी।

थाईलैंड भाग गए थे दोनों आरोपी

नाइट क्लब में आग लगने की जानकारी मिलते ही लूथरा ब्रदर्स ने तड़के ही दिल्ली से थाइलैंड की फ्लाइट पकड़ ली थी और वहां छिपने के लिए भाग गए ते। अब उन्हें थाइलैंड से नई दिल्ली लाया गया है। 

यह भी पढ़ें-

जब जल रहा था गोवा का नाइट क्लब, तब लूथरा ब्रदर्स शादी को कर रहे थे एंजवॉय, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

हिरासत में लिए जाने के बाद सामने आई लूथरा ब्रदर्स की तस्वीर, थाई इमिग्रेशन कंट्रोल सेंटर में यूं आए नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत