Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahakumbh: रेलवे ने प्रयागराज से 'Evacuation' प्लान बनाया, सैकड़ों ट्रेनें चलाई जाएंगी

Mahakumbh: रेलवे ने प्रयागराज से 'Evacuation' प्लान बनाया, सैकड़ों ट्रेनें चलाई जाएंगी

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Jan 29, 2025 09:47 am IST, Updated : Jan 29, 2025 11:42 am IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में भारी भीड़ पहुंची हुई है। अब रेलवे ने प्रयागराज से लोगों के लिए 'Evacuation' प्लान बनाया है। आइए जानते हैं रेलवे की पूरी प्लानिंग।

महाकुंभ के लिए रेलवे की तैयारी।- India TV Hindi
Image Source : PTI महाकुंभ के लिए रेलवे की तैयारी।

Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में भारी संख्या में लोगों का आना जारी है। बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों की संख्या में लोग त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान महाकुंभ क्षेत्र में देर रात भगदड़ जैसी स्थिति भी मच गई जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। ऐसे में इस भारी भीड़ को देखते हुए अब रेलवे ने प्रयागराज के इवेकुएशन प्लान बनाया है। सीएम योगी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बात की है और प्रयागराज से ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाए जाने की अपील की है। आइए जानते हैं कि क्या है रेलवे की प्लानिंग।

क्या है रेलवे का प्लान?

रेलवे की तरफ से फिलहाल कोई भी स्पेशल ट्रेन रद्द नहीं की गई है। रेलवे ने प्रयागराज से इवेकुएशन प्लान बनाया है जिसके तहत कई खाली ट्रेनें प्रयागराज भेजी जा रही हैं। इसका मकसद है कि करीब 4 मिनट के अंतराल में एक ट्रेन चलाई जा सके और जल्द से जल्द संगम से जुड़े रेलवे स्टेशन से लोगों को लेकर जाया जा सके।  

360 से ज्यादा ट्रेनें चलेंगी

प्रयागराज में जारी महाकुंभ में स्थिति को सामान्य करने की योजना के तहत रेल मंत्रालय की ओर से भी जानकारी साझा की गई है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि रेलवे ने आज प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। फिलहाल किसी भी स्पेशल ट्रेन को रद्द करने की कोई योजना नहीं है। सीएम योगी ने भी बताया है कि रेलवे ने श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक वापस ले जाने के लिए प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। ध्यान देने वाली बात है कि 360 ट्रेनें आज स्पेशल हैं जो प्रयागराज से चलेंगी। यानी कि प्रयागराज से बाहर जाने के लिए।

यहां समझें पूरा प्रोसेस

रेलवे बोर्ड का कहना है कि नए यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन कुंभ श्रेत्र नहीं आएंगी आज क्योंकि आज स्नान का दिन है। आज खासकर शाही स्नान के लिए नए यात्रियों को स्पेशल ट्रेनें लेकर नहीं आएंगी। प्रयागराज से ट्रेनें जा रही हैं। यह स्नान के दिन के लिए खासतौर पर इवेक्यूएशन प्लान होता है। 360 ट्रेनें आज स्पेशल हैं जो प्रयागराज से चलेंगे। यानी कि प्रयागराज से बाहर जाने के लिए। यह व्यवस्था सिर्फ स्नान के दिन के लिए होती है। आज स्नान का दिन है इसलिए स्पेशल ट्रेन प्रयागराज नहीं आएंगी। उदाहरण के लिए आज कोई अयोध्या या बनारस से दिन में प्रयागराज आना चाहे तो वो नहीं आ पाएगा लेकिन जो मौजूदा यात्री हैं उनके लिए प्रयागराज से सभी ट्रेने चल रही हैं।

आज 3.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया

CM योगी महाकुंभ को लेकर अधिकारियों से लगातार जानकारी ले रहे हैं और महाकुंभ में हेलीकॉप्टर से भी निगरानी रखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार को 3.5 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने अब तक त्रिवेणी संगम में स्नान कर लिया है। बता दें कि 28 जनवरी की तारीख तक 19.94 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है। वहीं आज बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन करीब 8-10 करोड़ लोगों के स्नान करने का अनुमान है। (रिपोर्ट: अनामिका गौड़)

ये भी पढ़ें- Mahakumbh Stampede: सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से की अपील, बोले- जिस घाट पर हैं, वहीं स्नान करें

VIDEO: महाकुंभ में भगदड़ के बाद अमृत स्नान शुरू, हेमा मालिनी ने संगम में लगाई डुबकी, रामदेव-अवधेशानंद गिरि भी मौजूद

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement