1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh Stampede: सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से की अपील, बोले- जिस घाट पर हैं, वहीं स्नान करें

Mahakumbh Stampede: सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से की अपील, बोले- जिस घाट पर हैं, वहीं स्नान करें

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 29, 2025 08:02 am IST,  Updated : Jan 29, 2025 08:04 am IST

प्रयागराज में आज अमृत स्नान का तीसरा दिन है। ऐसे में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने की उम्मीद है। इस बीच मची भगदड़ के बात सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है।

Mahakumbh Stampede CM Yogi Adityanath appeals to devotees says take bath at the ghat where you are- India TV Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से की अपील Image Source : PTI

आज प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान का दूसरा दिन है। मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। इस बीच प्रयागराज में भगदड़ मची, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज आए श्रद्धालुओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मां गंगा के जिस घाट के करीब है, वह उसी घाट पर स्नान करें। संगम नोज की तरफ जाने का प्रयास न करें। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं। वहां स्नान किा जा सकता है। प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें और व्यवस्था बनाने में सहयोग करें, साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।