1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर में फिर हिंसा और आगजनी, 3 लोगों की गोली मारकर हत्या और 5 घायल, लगाया गया कर्फ्यू

मणिपुर में फिर हिंसा और आगजनी, 3 लोगों की गोली मारकर हत्या और 5 घायल, लगाया गया कर्फ्यू

 Published : Jan 01, 2024 10:15 pm IST,  Updated : Jan 02, 2024 06:12 am IST

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा और आगजनी का मामला सामने आया है। 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और 5 लोग घायल हैं। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Manipur Violence- India TV Hindi
मणिपुर में फिर हिंसा और आगजनी Image Source : PTI/FILE

इंफाल: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा का मामला सामने आया है। थौबल जिले में सोमवार शाम को तीन लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है और 5 अन्य घायल हो गए हैं। इसके बाद राज्य के पांच जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

अधिकारियों ने क्या कहा? 

अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने लिलोंग चिंगजाओ क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद थौबल, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

कुकी और मैतेई समुदायों में भड़की थी हिंसा

बता दें कि मणिपुर में इंफाल घाटी में रहने वाले बहुसंख्यक मेइती और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच मई में जातीय हिंसा भड़क गई थी। उसके बाद से मणिपुर में लगातार हत्याओं की खबरें सामने आई हैं। (इनपुट: भाषा) 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: वाराणसी में नए साल की पार्टी के दौरान वकील की गोली मारकर हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह

पंजाब: अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित DSP दलबीर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत, कुचला हुआ मिला पैर, शरीर पर चोटों के निशान 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत