1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Manish Sisodia Recordings: रिकॉर्डिंग जारी करे AAP, केजरीवाल सरकार गिराने की भाजपा की कोशिश का पर्दाफाश हो: NCP

Manish Sisodia Recordings: रिकॉर्डिंग जारी करे AAP, केजरीवाल सरकार गिराने की भाजपा की कोशिश का पर्दाफाश हो: NCP

 Published : Aug 23, 2022 06:28 pm IST,  Updated : Aug 23, 2022 06:28 pm IST

Manish Sisodia Recordings: एनसीपी ने मनीष सिसोदिया से कहा कि उनको(सिसोदिया) की गई ‘पेशकश’ की कथित रिकॉर्डिंग जारी करके दिल्ली में सरकार गिराने के भाजपा के प्रयासों का पर्दाफाश कर दें।

File photo of Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia- India TV Hindi
File photo of Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia Image Source : PTI

Highlights

  • इस तरह की पेशकश के दावे सच हैं, तो लोकतंत्र के लिए खतरा है: NCP
  • "महाराष्ट्र में भी विधायकों को इसी तरह की पेशकश की चर्चा थी"

Manish Sisodia Recordings: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) से कहा कि वह डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia) को की गई ‘पेशकश’ की कथित रिकॉर्डिंग जारी करके दिल्ली में सरकार गिराने के भाजपा के प्रयासों का पर्दाफाश कर दें। सिसोदिया ने दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें प्रस्ताव दिया था कि अगर वह पार्टी में आ जाते हैं तो उन्हें दिल्ली(Delhi) का मुख्यमंत्री(CM) बनाया जाएगा और उनके खिलाफ सभी मामले वापस ले लिये जाएंगे। 

अगर दावे सच हैं....तो भारत में लोकतंत्र के लिए खतरा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(NCP) के प्रवक्ता क्लाइड क्रस्टो ने कहा कि अगर भाजपा की ओर से इस तरह की पेशकश के दावे सच हैं, तो भारत में लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में भी विधायकों को इसी तरह की पेशकश की चर्चा थी और अंतत: महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार गिर गई। आम आदमी पार्टी(AAP) कहती है कि उनके पास ‘पेशकश’ की रिकॉर्डिंग है, तो इंतजार क्यों?’’ आपको बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया CBI द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति में कथित अनियमतताओं को लेकर जांच के घेरे में हैं।

मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें भाजपा से संदेश मिला था कि आप छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल हो जाएं। दिल्ली की आबकारी नीति(Excise Policy) को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच का सामना कर रहे सिसोदिया के इस दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि वह अपने खिलाफ करप्शन के मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत