1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचलः शिमला में 6 सेकंड में कैसे हुई मनीषा मित्तल की हत्या? गोली मारने का CCTV वीडियो आया सामने

हिमाचलः शिमला में 6 सेकंड में कैसे हुई मनीषा मित्तल की हत्या? गोली मारने का CCTV वीडियो आया सामने

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 20, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 02:28 pm IST

मनीषा मित्तल की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह शूटर पीछे से सिर में वार कर रहे हैं और कुछ सेकेंड के अंदर गोली मारकर जान ले ली।

मनीषा को गोली मारता हुआ शूटर- India TV Hindi
मनीषा को गोली मारता हुआ शूटर Image Source : REPORTER

शिमला के संजौली इलाके में पिछले दिनों हुई मनीषा मित्तल की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। हमलावरों ने सिर्फ 6 सेकंड में मनीषा मित्तल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल गेट पर आरोपी ने मनीषा मित्तल को पीछे से सिर में पहली गोली मारी। दूसरा शूटर लगातार मनीषा मित्तल के सिर पर गोलियां मारता रहा। 13 जून को शाम 6 बजकर 15 मिनट पर ये वारदात हुई थी। 

दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं

सीसीटीवी सामने आने के बाद शिमला पुलिस मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस दो आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी 7 दिनों का पुलिस रिमांड में हैं। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। पुलिस मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

यहां देखें वीडियो 

सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कैसे मारी गोली

स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड यशपाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने कम से कम तीन गोलियों की आवाज़ सुनी। इसी बीच एक और नकाबपोश आदमी आया और उसने मैडम को एक और गोली मारी। तब तक वो ज़मीन पर गिर चुकी थीं। इससे मैं घबरा गया। गार्ड ने कहा कि गोलीबारी के बाद उसने सबसे पहले स्कूल के प्रिंसिपल नीरज वर्मा को कॉल किया। जब मैंने उन्हें बताया तो उन्हें पहले लगा कि मैं मज़ाक कर रहा हूं और उन्होंने पूछा कि क्या मैं कोई प्रैंक कॉल कर रहा हूं। जब उन्हें एहसास हुआ कि मैं सीरियस हूं तो उन्होंने मुझे पुलिस को बताने को कहा। मैंने तुरंत 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन पर डायल किया।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रेसिडेंट ने कहा, “स्कूल में पढ़ने वाले लगभग 900 स्टूडेंट्स में से ज़्यादातर हमारी कॉलोनी या भट्टाकुफर और मलयाणा जैसे आस-पास के इलाकों के हैं। इस घटना के बाद पेरेंट्स परेशान हैं और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मनीषा मित्तल और उनके छोटे भाई के बीच चल रहे झगड़े के बारे में पता था, जो अभी स्कूल के मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा, “पिछले साल पुलिस अधिकारियों और रेवेन्यू अधिकारियों ने, जिसमें एक लोकल तहसीलदार भी शामिल था, इस झगड़े के सिलसिले में स्कूल का दौरा किया था। बाद में यह मामला हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट पहुंच गया।”

रिपोर्ट- कपिल ठाकुर

ये भी पढ़ेंः हिमाचल में सरकारी आवास पर विवाद: DIG को ₹1.80 लाख का नोटिस भेजा, वेतन से वसूली की चेतावनी दी

उत्तराखंड: जमीन घोटाले के मामले में CM धामी का सख्त एक्शन, IAS को बर्खास्त करने की सिफारिश की, अन्य पर भी गिरी गाज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत