1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिक्किम के नाथुला में एवलांच से भारी तबाही, 6 टूरिस्ट की मौत; 150 लोगों के फंसे होने की खबर

सिक्किम के नाथुला में एवलांच से भारी तबाही, 6 टूरिस्ट की मौत; 150 लोगों के फंसे होने की खबर

 Published : Apr 04, 2023 03:55 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 05:00 pm IST

हिस्खलन के बाद कई पर्यटकों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है जिसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है।

पुलिस के साथ-साथ...- India TV Hindi
पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बर्फ में दबे लोगों के सर्च ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। Image Source : PTI

सिक्किम में हिमस्खलन से जबरदस्त तबाही की खबर है। नाथूला बॉर्डर के पास कुदरत का ये कहर टूटा है। नाथू ला पहाड़ी दर्रे में आज भारी हिमस्खलन (Avalanche) से 6 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। हिस्खलन के बाद कई पर्यटकों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है जिसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। सिक्किम पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बर्फ में दबे लोगों के सर्च ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। बता दें कि नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।

बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए टूरिस्ट

यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है। जहां पर हादसा हुआ, वहां जाने के लिए एक पास जारी होता है। यह पास 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन टूरिस्ट बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए। यह घटना 15वें मील में ही हुई है।

150 से ज्यादा पर्यटक फंसे
पुलिस के अनुसार, 150 से ज्यादा पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत