1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेघालय में कहां होगा सोनम रघुवंशी का नया ठिकाना? सामने आ गई जानकारी

मेघालय में कहां होगा सोनम रघुवंशी का नया ठिकाना? सामने आ गई जानकारी

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 13, 2025 10:28 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 12:03 am IST

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी सोनम को मेघालय में किस जेल में रखा जाएगा, इस बात की जानकारी सामने आ गई है।

राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा अपडेट।- India TV Hindi
राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा अपडेट। Image Source : INDIA TV

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का अगला ठिकाना अब शिलॉन्ग डिस्ट्रिक्ट जेल होगा। पुलिस रिमांड के बाद सोनम इसी जेल में रहेगी। सोनम अगर राजा रघुवंशी हत्याकांड में दोषी करार हुई तो वह ताउम्र शिलॉन्ग की जिला जेल में रहेगी। फिलहाल सोनम पुलिस की कस्टडी में है। उसे जेल में रखने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जेल में कितनी महिला कैदी होंगी?

सोनम रघुवंशी शिलॉन्ग जिला जेल में ऐसी दूसरी महिला कैदी होगी जो हत्या के मामले में शिलॉन्ग की जिला जेल में रहेगी। हत्या के मामले में दोषी करार हो चुकी एक महिला पहले से ही इस जेल में है। इस जेल में कुल 496 कैदी हैं जिनमें से महिला कैदी मात्र 19 हैं। सोनम इस जेल में 20वीं महिला कैदी होगी।

सोनम पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी

सोनम को जेल वार्डन के ऑफिस के पास बनी जेल में रखा जायेगा। उसके साथ 2 सीनियर विचाराधीन महिला कैदी और रहेंगी जो उस पर निगरानी रखेंगी। सोनम पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सोनम कहीं कोई गलत कदम न उठा ले। उसकी सुरक्षा को देखते हुए ये तैयारी की जा रही है। 

सोनम को जेल में कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

सोनम को टीवी देखने की सुविधा और जेल के नियमों के मुताबिक घरवालों से मिलने और बात करने की सुविधा मिलेगी। सोनम को मिलने वालों के नाम जेल प्रशासन को देने होंगे। सोनम को जेल के नियमों के हिसाब से नाश्ता, लंच और डिनर मिलेगा। उसे जेल में बाकी महिला कैदियों के साथ सिलाई और स्किल डेवलमेंट से जुड़े दूसरे काम भी करने होंगे।

ये भी पढ़ें- Raja-Sonam Case: राजा के भाई ने की नार्को टेस्ट की मांग, बोला- 'मर्डर में और लोग भी हो सकते हैं शामिल'

हनीमून मर्डर केसः सोनम नहीं, ये शख्स है राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड, एक नहीं 4 बार रची गई थी साजिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत