1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शर्मनाक: बेटे के सामने मां से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका, हुई मौत

शर्मनाक: बेटे के सामने मां से छेड़छाड़, विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका, हुई मौत

 Published : Sep 02, 2022 08:32 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 06:13 am IST

महिला रोहतक अपने मायके से पति के पास टोहाना वापस आ रही थी। अपने 9 साल के बच्चे के साथ वो ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी ट्रेन में 27 साल की उम्र का संदीप भी सफर कर रहा था।

महिला को चलती ट्रेन से...- India TV Hindi
महिला को चलती ट्रेन से फेंका Image Source : TWITTER

Highlights

  • फतेहाबाद के टोहाना में चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़
  • घटना के समय आरोपी संदीप ने शराब पी रखी थी
  • छेड़खानी करने पर महिला ने उसे थप्पड़ मारा था

Molester throws off woman from train: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने एक 30 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से फेंक दिया। महिला की मौत हो गई और उसका 9 साल का बेटा अकेले कोच में रह गया। उसके साथ वारदात करने वाला यह व्यक्ति महिला को धकेलने के बाद खुद भी चलती ट्रेन से बाहर कूद गया। ट्रेन जब फतेहाबाद के टोहाना कस्बे में स्टेशन पर पहुंची तो महिला के पति ने बच्चे को अकेला देखा जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। फतेहाबाद पुलिस ने बताया की ट्रेन का कोच पूरा खाली था और उसमें 3 लोग ही सफर कर रहे थे।

जानें, पूरा घटनाक्रम

मिली जानकारी के अनुसार मनदीप कौर रोहतक अपने मायके से अपने पति हरजिंदर सिंह के पास टोहाना वापस आ रही थी। अपने 9 साल के बच्चे के साथ वो ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी ट्रेन में 27 साल की उम्र का संदीप भी सफर कर रहा था। रास्ते में टोहाना पहुंचने से कुछ देर पहले ट्रेन की बोगी खाली हो गई जिसके बाद वह और उसका बेटा कोच में अकेले रह गए। इस दौरान एक आरोपी ने बेटे के सामने उससे छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संदीप ने शराब पी रखी थी और उसने मनदीप कौर के साथ छेड़खानी शुरू की जिस पर मनदीप कौर ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद संदीप ने मनदीप कौर को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया और खुद भी वहां से कूदकर फरार हो गया। जबकि महिला का बेटा इस दृश्य को देखकर रोता रहा और अगले डिब्बे में भाग गया।

टोहाना पहुंचने से पहले ही महिला ने किया था पति को फोन
महिला ने फतेहाबाद के टोहाना पहुंचने से करीब 20 किलोमीटर पहले ही अपने पति को फोन किया था कि ट्रेन स्टेशन पहुंचने वाली है मुझे लेने आ जाओ। पुलिस ने शुक्रवार सुबह महिला का शव बरामद किया है और आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत