1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आज नजर नहीं आया रमज़ान का चांद, रविवार को रखा जाएगा पहला रोज़ा', जामा मस्जिद के इमाम का ऐलान

'आज नजर नहीं आया रमज़ान का चांद, रविवार को रखा जाएगा पहला रोज़ा', जामा मस्जिद के इमाम का ऐलान

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 28, 2025 07:36 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 08:13 pm IST

रमज़ान के महीने में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग रोज़ा (उपवास) रखते हैं। शुक्रवार को रमज़ान का चांद नहीं दिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को चांद दिखने के साथ रविवार को पहला रोज़ा रखा जाएगा।

रविवार से शुरू होगा रमज़ान का महीना- India TV Hindi
रविवार से शुरू होगा रमज़ान का महीना Image Source : FILE PHOTO

आज (शुक्रवार) को रमज़ान का चांद नजर नहीं आया है। दिल्ली के जामा मस्जिद के इमाम की तरफ से ऐलान किया गया है कि रविवार को पहला रोज़ा रखा जाएगा। शनिवार शाम चांद दिखने के साथ ही रमज़ान का महीना शुरू हो जाएगा।

शनिवार को दिखेगा चांद

दुनियाभर के मुसलमान साल के सबसे पवित्र महीने रमज़ान के पहले दिन की तैयारी कर रहे हैं। अर्धचंद्राकार चांद दिखने के साथ ही रमज़ान के महीने में रोज़ा रखा जाएगा। ऐसे में शनिवार को चांद दिखने की पूरी संभावना है। रमज़ान इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने की शुरुआत और सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच 29 से 30 दिनों के उपवास की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है।

रमज़ान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना 

मालूम हो कि रमज़ान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना है, जो इस्लामी कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना होता है। यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान रोज़ा (उपवास) रखा जाता है।

सूर्योदय से पहले किया जाता है भोजन 

रमज़ान के महीने में मुसलमान सुबह सूर्योदय से पहले भोजन करते हैं और सूर्यास्त (इफ्तार) तक बिना खाए-पिए रोज़ा रखते हैं। यह महीना न केवल शारीरिक संयम का समय है, बल्कि आत्मिक शुद्धि, प्रार्थना (नमाज़) और दान देने का भी अवसर माना जाता है। रमज़ान का समापन ईद-उल-फितर (ईद) के त्योहार के साथ होता है, जो चांद के दिखने पर शुरू होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत