1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की भी मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी पर घोषित हुआ 50 हजार रुपए का इनाम

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की भी मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी पर घोषित हुआ 50 हजार रुपए का इनाम

 Reported By: Vishal Pratap Singh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 19, 2023 04:05 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 04:28 pm IST

मुख्तार अंसारी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। मुख्तार की पत्नी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। बता दें कि अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से मुख्तार भी डरा हुआ है।

Mukhtar Ansari- India TV Hindi
मुख्तार अंसारी Image Source : FILE

लखनऊ: माफिया डॉन अतीक अहमद के खात्मे के बाद अब मुख्तार अंसारी की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्तार की पत्नी अफ़सा अंसारी को 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश घोषित किया गया है। हालही में ये खबरें सामने आई थीं कि अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से मुख्तार भी डरा हुआ है। मुख्तार इस समय बांदा जेल में बंद है और अतीक मामले के सामने आने के बाद यहां की सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि हालही में मुख्तार को रातभर नींद नहीं आई थी और उसे अपनी बैरक में अकेले टहलता हुआ देखा गया था। दरअसल मुख्तार कहीं न कहीं इस बात से डरा हुआ है कि अतीक के साथ जो हुआ, कहीं वो किसी और के साथ भी न हो जाए। 

मुख्तार भी अतीक की तरह एक माफिया डॉन है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि अतीक की मौत के बाद से मुख्तार न ठीक से सो रहा है और न ही खा रहा है। बांदा जेल में मुख्तार की सुरक्षा काफी सख्त है। उसे तन्हा बैरक में रखा गया है।  

ये भी पढ़ें: 

केंद्र सरकार के इस तोहफे से खुश हुए शशि थरूर, ट्वीट कर की पीएम मोदी की तारीफ़

महाराष्ट्र के बीड में अतीक और अशरफ के लगे बैनर, दिया शहीद का दर्जा, दो गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत