1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के सेट पर लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के सेट पर लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

 Reported By: Rajiv Singh Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2023 06:03 pm IST,  Updated : Mar 11, 2023 12:02 am IST

जानकारी के मुताबिक तकरीब 4 बजे जब सीरियल की शूटिंग चल रही थी उसी वक्त आग लग गई है। वहां आसपास अन्य सीरियल के सेट भी है। आशंका जताई जा रही है कि वे भी आग की चपेट में आ सकते हैं।

मुंबई फिल्म सिटी में लगी आग- India TV Hindi
मुंबई फिल्म सिटी में लगी आग Image Source : इंडिया टीवी

मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित फिल्म सिटी में आग लगने की खबर है।  जानकरीं के मुताबिक आग 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के सेट पर लगी है। बताया जाता है कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त सीरियल की शूटिंग चल रही थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

सीरियल की शूटिंग के वक्त लगी आग

जानकारी के मुताबिक तकरीब 4 बजे जब सीरियल की शूटिंग चल रही थी उसी वक्त आग लग गई है। वहां आसपास अन्य सीरियल के सेट भी है। आशंका जताई जा रही है कि वे भी आग की चपेट में आ सकते हैं। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। बताया जाता है कि आग गोरेगांव फिल्म सिटी के ग्राउंट फ्लोर पर लगी और तेज हवा के चलते चारों ओर फैल गई।

ताजा जानकारी के मुताबिक गोरेगांव फिल्म सिटी के ओपन एरिया में 4 से 5 ग्राउंट फ्लोर वाले स्टूडियो में आग धधक रही है और तेज हवा के चलते वह आसपास फैल गई है।

ये भी पढ़ें:

ताजा सर्वे: 72% लोग पीएम मोदी को मानते हैं सबसे प्रभावशाली, जानिए राहुल गांधी के पक्ष के कितने फीसदी लोगों ने रखी राय

काले-पीले ब्रेकर से गाड़ी के गुजरने पर क्यों आती है इतनी आवाज? जानें इसकी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत