1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बस एक कॉल से मच गया हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी, ये है मामला

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बस एक कॉल से मच गया हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी, ये है मामला

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 24, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Sep 24, 2023 02:36 pm IST

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक शख्स ने कॉल करके कहा था कि नीले रंग के बैग में बम है। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन एकदम अलर्ट हो गया और मामले की आनन फानन में जांच शुरू कर दी गई। अब ये पता लगाया जा रहा है कि कॉलर ने किस मकसद से कॉल किया था।

Mumbai International Airport- India TV Hindi
एयरपोर्ट पर एक शख्स की कॉल से मचा हड़कंप Image Source : FILE

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कॉलर ने कॉल करके कहा कि एयरपोर्ट पर नीले रंग के बैग में बम है। मुंबई के टी-2 पर एक अज्ञात शख़्स ने ये कॉल की थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस जानकारी के मिलने के बाद एयरपोर्ट ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को इस बात की सूचना दी और फिर सारे बड़े अधिकारी अज्ञात कॉलर से मिली जानकारी पर काम करने लगे। 

पुलिस हुई अलर्ट

एक अधिकारी ने बताया कि सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी तुरंत ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए और SOP के मुताबिक जांच शुरू कर दी गई। मुंबई पुलिस की जोन 8 के डीसीपी दीक्षित कुमार गेदाम ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल कॉलर ने जो दावा किया था, वैसा कुछ नहीं मिला है। प्राथमिक जांच के मुताबिक, यह एक फेक कॉल लग रही है। 

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर कॉलर ने ऐसा कॉल क्यों किया और उसका मकसद क्या था?

ये भी पढ़ें: 

यूपी: सहारनपुर में हैवानियत की हदें पार! 8 साल की बच्ची से रेप, एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का भी मामला सामने आया 

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार पर कमलनाथ का बड़ा आरोप, कहा- एक साल में बड़े ठेकों में कितनी रिश्वत ली गई, मेरे पास जानकारी 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत