1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Mumbai New Police commissioner: सरकार जाने से पहले उद्धव ने इन्हें बनाया मुंबई का पुलिस कमिश्नर

Mumbai New Police commissioner: सरकार जाने से पहले उद्धव ने इन्हें बनाया मुंबई का पुलिस कमिश्नर

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 29, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Jun 29, 2022 11:36 pm IST

Mumbai New Police commissioner: महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक पनसालकर को मुंबई का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है।

vivek pansaalkar- India TV Hindi
vivek pansaalkar Image Source : PTI

Highlights

  • विवेक पनसालकर को बनाया गया मुंबई पुलिस कमिश्नर
  • उद्धव सरकार ने जाते-जाते किया यह बड़ा फैसला
  • इससे पहले पनसालकर ठाणे पुलिस आयुक्त हुआ करते थे

Mumbai New Police commissioner: महाराष्ट्र में सरकार जाने से पहले उद्धव ठाकरे ने मुंबई पुलिस का आयुक्त विवेक पनसालकर को बनाया है। निवर्तमान सीपी संजय पांडे गुरुवार को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उद्धव सरकार की सहयोगी दल MVA के तरफ से यह फैसला तब आया जब महाराष्ट्र के राज्यपाल उद्धव सरकार को फ्लोर टेस्ट कराने को कहा।

2018 में, विवेक फनसालकर को ठाणे के पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था, जो परमबीर सिंह के उत्तराधिकारी थे, तब उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) के रूप में मुंबई में तैनात किया गया था। इस नियुक्ति से पहले, पनसालकर 2016 से मुंबई के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक थे। 1989 बैच के अधिकारी, पनसालकर ने पहले 2008 में ठाणे में काम किया था, जब उन्होंने दो समुदायों के बीच एक सप्ताह से चल रहे दंगों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विवेक पनसालकर का करियर

  • 1991-93: अकोला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया।
  • 1993-95: राज्यपाल (डॉ पीसी एलेक्जेंडर) के ADC थे ।
  • 1995-98: वर्धा और परभणी में पुलिस अधीक्षक।
  • 1998-2000: नासिक के पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात।
  • 2000-03: पुलिस अधीक्षक, CID ​​(Crime branch), नागपुर।
  • 2003-07:- भारतीय कपास निगम के डायरेक्टर ऑफ विजिलेंस बनाए गए।
  • 2007-10: पुणे और ठाणे के लिए एडिशनल पुलिस कमिश्नर।
  • 2010-14: ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (यातायात), मुंबई।
  • 2014-15: ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (प्रशासन)
  • 2015-16: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी टेररिज्म स्कावड (ATS), मुंबई।
  • 2016-18: अपर पुलिस महानिदेशक, एंटी करप्शन ब्यूरो, मुंबई।
  • 2018-22: ठाणे पुलिस आयुक्त
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत