Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता, तापी नदी में मिली इस्तेमाल की गई बंदूक

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता, तापी नदी में मिली इस्तेमाल की गई बंदूक

Reported By : Atul Singh Written By : Subhash Kumar Published : Apr 22, 2024 09:01 pm IST, Updated : Apr 22, 2024 11:59 pm IST

सलमान के घर फायरिंग में यूज की गई बंदूक गुजरात के सूरत में तापी नदी में मिली है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने बंदूक को नदी में फेंक दिया था। बीते 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी।

सलमान खान।- India TV Hindi
Image Source : PTI सलमान खान।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना की पड़ताल कर रही मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को गुजरात के सूरत में तापी नदी में तलाशी अभियान चलाया और सलमान के घर के बाहर फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक को बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि बीते 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का नाम सामने आया है। 

दूसरे बंदूक की तलाश जारी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया है कि उन्होंने सूरत की तापी नदी से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि, पुलिस को अब भी दूसरी बंदूक की तलाश है। सलमान के घर पर गोली चलाने वाले युवकों विक्की गुप्ता और सागर पाल ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वो सलमान के घर गोलीबारी को अंजाम देकर मुंबई से सड़क के रास्ते सूरत पहुंचे थे। यहां से वे ट्रेन से भुज की ओर गए जहां यात्रा के दौरान उन्होंने पिस्तौल को एक रेलवे पुल से तापी नदी में फेंक दिया था। 

शूटरों के पास दो बंदूकें थीं 

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों के पास दो बंदूकें थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने का आदेश दिया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने बंदूक को सूरत की तापी नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए दोनो आरोपियों के नाम विकी गुप्ता (24) और सागर पाल (21) हैं। दोनों आरोपी शूटर्स बिहार के मसीही, पश्चिम चंपारण के रहने वाले है। मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी विक्की गुप्ता को अपने साथ सूरत तापी नदी ले गई है। अब तक इस मामले में 10 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस इस मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ सकती है। 

मुम्बई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, शूटर्स को हथियार मुहैया कराने में दो व्यक्ति शामिल हैं। दोनों आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता ट्रेनिंग के लिए बिहार गए थे। एक हथियार साथ लेकर गए थे। क्राइम ब्रांच शूटर्स को फाइनेंस करने वाले और गन देने वाले दोनों व्यक्ति की तलाश कर रही है। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- गिरफ्तारी के 9 साल बाद फिर चर्चा में क्यों आया छोटा राजन, दाउद इब्राहिम गैंग का है दुश्मन नंबर-1


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 साल की रेप पीड़िता को 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी इजाजत

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement