1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानें आज के दिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस, पढ़े इस दिन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

जानें आज के दिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस, पढ़े इस दिन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2021 12:19 pm IST,  Updated : Dec 23, 2021 02:34 pm IST

भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

राष्ट्रीय किसान दिवस...- India TV Hindi
राष्ट्रीय किसान दिवस पर खास Image Source : PTI

Highlights

  • इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर के दिन का संबंध तमाम उतार-चढ़ावों से है
  • भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था
  • भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया

नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर के दिन का संबंध तमाम उतार-चढ़ावों से है, लेकिन भारत में इस दिन को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। दरअसल इसी दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था, जिन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

इस साल किसान दिवस को और खास माना जा रहा है, क्योंकि सरकार के खिलाफ 1 साल से प्रदर्शन में जुटे किसानों को आखिरकार इतिहासिक जीत मिली।

सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेकर किसानों की मांगों को भी स्‍वीकार किया है।

देश दुनिया के इतिहास में 23 दिसंबर की तारीख में दर्ज हुईं कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-
1672 : खगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की। 
1902 : किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जन्म। इस दिन को देश में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 
1914 : प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची। 
1921 : विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ। 
1922 : बीबीसी रेडियो से दैनिक समाचार प्रसारण शुरू हुआ। 
1926 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी, स्त्री शिक्षा के समर्थक और आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या। 
1972 : निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में भूकंप ने लगभग दस हज़ार लोगों की मौत हुई। 
1995 : हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक स्कूल के कार्यक्रम में आग लगने से 360 लोगों की मौत। 
2000 : अविभाजित भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ‘मलिका-ए-तरन्नुम’ नूरजहां का निधन। 
2000 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया। 
2008 : साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया। 
2019 : दिल्ली के किराड़ी में तीन मंजिला मकान में आग लगने से नौ लोगों की मौत। 
2019 : सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को सुनाई गई मौत की सज़ा। 

चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था। चौधरी चरण सिंह ने एक बार कहा था, सच्चा भारत अपने गांवों में बसता है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए। जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान चौधरी चरण सिंह ने किसानों के जीवन और उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई अहम नीतियां बनाईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत