1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पानी में भरी बाल्टी में गिरने से 10 साल के मासूम की मौत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

पानी में भरी बाल्टी में गिरने से 10 साल के मासूम की मौत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

 Published : Nov 05, 2023 11:53 am IST,  Updated : Nov 05, 2023 11:53 am IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक घर में पानी से भरी बड़े आकार की बाल्टी में गिरने से एक मासूम की जान चली गई। मासूम की उम्र महज 10 साल थी। घटना उस वक्त घटी जब बच्चा एक पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रहा था।

maharashtra- India TV Hindi
महाराष्ट्र पुलिस Image Source : PTI FILE

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक घर में पानी से भरी बड़े आकार की बाल्टी में गिरने से 10 साल के एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम को उस वक्त हुई जब बच्चा पनवेल इलाके के पलास्पे गांव स्थित अपने घर में पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रहा था। 

गलती से बाल्टी में गिरा बच्चा 

पनवेल शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने लड़के के अभिभावक द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया कि वह गलती से बाल्टी में गिर गया और उसका दम घुटने लगा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़के को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

इन गलतियों से बचें-

  • बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद करके रखें 
  • अपने बच्चों पर हमेशा नजर बनाए रखें 
  • किसी बड़े बर्तन या बाल्टी वगैरह में पानी भरकर ना रखें
  • बच्चों को किसी नदी, तालाब, स्वीमिंग पूल वगैरह के पास ना जाने दें 
  • कोशिश करें कि बच्चों को स्वीमिंग क्लास जरूर करवाएं 

(इनपुट: भाषा से भी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत