1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस राज्य में जारी हुई नई शराब नीति, निजी खुदरा विक्रेताओं को भी बिक्री की मंजूरी

इस राज्य में जारी हुई नई शराब नीति, निजी खुदरा विक्रेताओं को भी बिक्री की मंजूरी

 Published : Oct 01, 2024 03:26 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 04:07 pm IST

आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार ने प्रदेश में नई शराब नीति जारी की है। इस नई नीति के तहत अब निजी खुदरा विक्रेताओं को भी शराब बिक्री की मंजूरी मिल गई है।

सांकेतिक फोटो। - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में सोमवार को नई शराब नीति अधिसूचित कर दी है। शराब की नई पॉलिसी के अनुसार अब सरकार ने निजी खुदरा विक्रेताओं को भी शराब बेचने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों की तर्ज पर ये फैसला लिया गया है। सीएम चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने शराब की खुदरा बिक्री का निजीकरण करने के उद्देश्य से ये फैसला किया है।

5,500 करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद

आंध्र प्रदेश सरकार को नई शराब नीति की मदद से करीब 5,500 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है। अन्य राज्यों में जारी नीति को आधार बनाते हुए ही आंध्र प्रदेश में नई शराब नीति में कई बड़े व्यापक बदलाव किए गए हैं। इससे सरकार को पहले से ज्यादा कमाई की उम्मीद है।

इस तारीख से प्रभावी होगी नई नीति

आंध्र प्रदेश सरकारी की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य में नई शराब बिक्री की नीति आगामी 12 अक्टूबर, 2024 से प्रभाव में आ जाएगी। नई नीति के तहत राज्य सरकार ने शराब बिक्री के लिए पूरे आंध्र प्रदेश भर में कुल 3,736 खुदरा दुकानों को अधिसूचित किया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- गोवा में लड़के को सुसाइड करने से बचाया, महिला और पुरूष की भी बचाई गई जान

'भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश, महज आरोपी या दोषी होना संपत्ति के ध्वस्तीकरण का आधार नहीं', बुलडोजर एक्शन पर बोला सुप्रीम कोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत