1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सर्दी से सिहर उठा उत्तर भारत, दिल्ली सहित 5 राज्यों में रेड अलर्ट, इस तारीख से मिलेगी राहत

सर्दी से सिहर उठा उत्तर भारत, दिल्ली सहित 5 राज्यों में रेड अलर्ट, इस तारीख से मिलेगी राहत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 08, 2023 09:31 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 09:31 pm IST

आधा भारत ठंड से ठिठुर रहा है। बर्फीली हवाएं, घना कोहरा, गिरता पारा लोगों की फजीहत बना हुआ है। मौसम विभाग ने सर्दी का रेड अलर्ट दिल्ली सहित 5 राज्यों के लिए जारी किया है। वहीं यह भी बताया है कि किस तारीख से शीतलहर से राहत मिलेगी। पढ़िए पूरी​ डिटेल।

सर्दी से सिहर उठा उत्तर भारत- India TV Hindi
सर्दी से सिहर उठा उत्तर भारत Image Source : FILE

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। बर्फीली हवाओं के आगे सूरज भी निस्तेज हो गया है। आसमान में छाए हल्के बादल और घने कोहरे ने सर्दी में और इजाफा कर दिया है। दिल्ली लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है सर्दी। मौसम विभाग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित देश के 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि आने वाले दिनों में शीतलहर से राहत मिलने की संभावना भी जताई गई है।

अगले तीन दिन इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग 'आईएमडी' का कहना है कि सिंधु गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के निकट हल्की हवाओं और उच्च नमी की वजह से अगले तीन दिन कोहरा बेहद घना होगा। यानी विजिविलिटी जीरो मीटर हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश में भी कोहरा आने वाले दो से तीन दिन जमकर कहर ढाने वाला है। इसके चलते जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

दिल्ली में रविवार रहा सबसे सर्द दिन

दिल्ली में रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ है। पिछले तीन दिनों से राजधानी का न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन से भी कम दर्ज हो रहा है। यानी हिल स्टेशनों से भी ज्यादा सर्दी दिल्ली में पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि  पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के लिए रेड व राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।

इस तारीख से मिलगी शीतलहर से राहत

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि 10 जनवरी से कोई शीत लहर नहीं होगी। जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हम इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि 10 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसलिए 10 जनवरी की रात से घने कोहरे और शीतलहर की ये सभी स्थितियां समाप्त हो जाएंगी।

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की गति

बता दें कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। यूपी, बिहार से गुजरने वाली राजधानी और दूरंतों एक्सप्रेस सहित तमाम ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।

स्कूलों में छुट्टी घोषित

लखनऊ

यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी लखनऊ में ठंड को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं क्लास 9 से 12 की 11 जनवरी तक आनलाइन क्लास, क्लास 10 और 12 के छात्र जिनके प्री बोर्ड इम्तिहान या प्रेक्टिकल हैं, उनकी क्लास का टाइम 10 बजे से 2 बजे तक हो गया है।

दिल्ली

दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से कहा है कि कुछ दिनों से दिल्ली में चल रही शीतलहर और ठंड की वजह से सभी निजी स्कूलों को 15 जनवरी 2023 तक बंद रखा जाए।

पटना

वहीं बिहार में भी ठंड और शीतलहर के चले कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिया गया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत