1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. साल 1582 के अक्टूबर महीने में थे मात्र 21 दिन, कैलेंडर से 10 दिन हुए थे गायब, क्या है मामला

साल 1582 के अक्टूबर महीने में थे मात्र 21 दिन, कैलेंडर से 10 दिन हुए थे गायब, क्या है मामला

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 21, 2024 12:00 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 12:00 pm IST

अगर आप रोजाना कैलेंडर देखते हैं तो आपको एक बार साल 1582 के कैलेंडर को देखना चाहिए। दरअसल इस कैलेंडर के अक्टूबर महीने में मात्र 21 दिन ही दिखाए गए है। बाकी के 10 दिन गायब हैं, तो चलिए बताते हैं ऐसा क्यों हुआ था।

October 1582 month where only 21 days and 10 days missing from calendar                             - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FACEBOOK

क्या आप जानते हैं अक्टूबर महीने में कितने दिन होते हैं? आप बोलेंगे कि अक्टूबर में 31 दिन होते हैं। लेकिन कैसा हो जब हम ये कहें कि हर बार अक्टूबर में 31 दिन नहीं होते। अपने फोन को खोलिए या कैलेंडर पर जाइए और चेक करिए साल 1582 का। इस साल में अक्टूबर महीने में दिए गए दिन को गिनिए और गिनकर बताइए कि कितने दिन है। चलिए हम आपका काम आसान कर देते हैं। दरअसल 1582 में कैलेंडर में 10 दिन कम थे। अक्टूबर 1582 में 31 के बजाय मात्र 21 ही दिन है। 5 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक के 10 दिन गायब हैं।

1582 के कैलेंडर में क्या है ऐसा?

अगर आप अक्टूबर 1582 के कैलेंडर को खोलकर देखेंगे तो इसमें 4 अक्टूबर के बाद सीधे 15 अक्टूबर की तारीख आ जाती है। यानी 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक के 10 दिन गायब हैं। कैलेंडर की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए हैरानी जताई। वहीं एक महिला यूजर ने इस तस्वीर को लेकर लिखा कि क्या कोई 1582 के अक्टूबर के बारे में जानकारी दे सकता है। समय वास्तविक नहीं है। दरअसल 1582 से पहले यूरोप के सभी देशों में जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता था। इसे 40 ईसा पूर्व के आसपास रोम के शासक जूलियस सीजर ने जारी किया था। यह सामान्य सौर वर्ष से 11 मिनट 14 सेकेंड लंबा था। इस कारण जूलियन कैलेंडर में हर साल 314 साल में एक दिन बढ़ जाता था। ईसाईयों को इस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता और वह ईस्टर की तारीख निर्धारित करने में समस्या होती थी। अक्टूबर 1582 में जो 10 दिन का अंतर था, उसे अक्टूबर में कम किया गया। 

कैसे कम हो गए दिन

दरअसल 1562-63 में कैथोलिक चर्च की परिषद ने पोप से नया संशोधित कैलेडर जारी करने और इसके बीच के अंतर को ठीक करने को कहा। दरअसल 10 दिन कम होने की वजह से ईस्टर की तारीख और वास्तविक ईस्टर के बीच अंतर देखा गया था। 20 फरवरी 1582 में पोप ग्रेगरी 13वें नए कैलेंडर को लागू कर देते हैं। इसमें जूलियन कैलेंडर के 10 बढ़े हुए दिन को भी कम कर दिया गया था। वर्तमान में दुनियाभर में जो कैलेंडर इस्तेमाल हो रहा है, उसका नाम है ग्रेगोरियन कैलेंडर।  बता दें कि ईसाई त्योहार के कारण अक्टूबर 1582 में 10 दिन कम किए गए थे। चर्च ने कैलेंडर से 10 दिन कम कर दिया था, जिसमें कोई भी ईसाई त्योहार न पड़े। 4 अक्टूबर 1582 को फ्रांसिस ऑप असीसी त्योहार था। इसी कारण 5 से 14 अक्टूबर तक के दिन को कैलेंडर से दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत