1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सूखा मांस, सींग, तेंदुए और हिरण की खोपड़ियां... ये देख वन अधिकारी रह गए दंग, शिकारी को किया गिरफ्तार

सूखा मांस, सींग, तेंदुए और हिरण की खोपड़ियां... ये देख वन अधिकारी रह गए दंग, शिकारी को किया गिरफ्तार

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 05, 2024 02:26 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 02:30 pm IST

शिकारी के पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है। शिकारी जंगल में घूम-घूम कर शिकार करता था। सींग, खोपड़ी और मांस को ऊंचे दाम पर बेचा करता था। वन अधिकारियों ने शिकारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने शिकारी को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
पुलिस ने शिकारी को किया गिरफ्तार Image Source : FREEPIK

ओडिशा के मयूरभंज जिले में वन अधिकारियों ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तेंदुए और हिरण की खोपड़ी बरामद की गई है। सिमिलीपाल बाघ अभयारण्य (STR) के डिप्टी डायरेक्टर सम्राट गौड़ा ने इस बात की जानकारी दी है।

शिकारी के घर पर छापेमारी

एसटीआर के डिप्टी डायरेक्ट सम्राट गौड़ा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर वन अधिकारियों की एक टीम ने रविवार को मकाबाड़ी गांव में लंका बद्रा के घर पर छापे मारी की। वहां से एक तेंदुए की खोपड़ी बरामद की गई। गौड़ा ने बताया कि बद्रा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। 

जानवरों की मिली हड्डियां

पूछताछ के दौरान उसने जंगली जानवरों के शिकार के लिए अपनाई गई विस्तृत प्रक्रिया का खुलासा किया। इसके बाद जंगल में अपराध की घटना का नाट्य रूपांतरण किया गया। अधिकारी के मुताबिक, जांच अधिकारी ने घटनास्थल से कुछ हड्डियां जब्त की हैं, जो जंगली जानवरों की होने का संदेह है। 

हिरण की खोपड़ी समेत हथियारों का जखीरा मिला

आरोपी के मकाबाड़ी स्थित घर से अपराध में शामिल हथियार भी बरामद किए गए हैं। दूसरी तलाशी के दौरान बद्रा के घर से सूखा मांस, तीन फंदे, सींग सहित एक हिरण की खोपड़ी, एक कुल्हाड़ी, फंदा, जहर और दो बैग जब्त किए गए। एसटीआर के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि इस पूरे मामले पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत