1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. OMG: बांग्लादेश से तैरते हुए प्रेमी से मिलने पहुंची 22 साल की लड़की, शादी करने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

OMG: बांग्लादेश से तैरते हुए प्रेमी से मिलने पहुंची 22 साल की लड़की, शादी करने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 01, 2022 02:25 pm IST,  Updated : Jun 01, 2022 02:25 pm IST

OMG: कहते हैं कि प्यार इंसान से अपनी हदों को पार करवा देता है लेकिन बांग्लादेश की एक लड़की सुंदरबन डेल्टा को तैरकर पार करते हुए भारत पहुंच गई। 

Krishna mandal- India TV Hindi
Krishna mandal Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • बांग्लादेश से तैरते हुए प्रेमी से मिलने पहुंची 22 साल की लड़की
  • शादी करने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कृष्णा मंडल की फेसबुक के जरिए भारतीय युवक से हुई थी दोस्ती

OMG: कहते हैं कि प्यार इंसान से अपनी हदों को पार करवा देता है लेकिन बांग्लादेश की एक लड़की सुंदरबन डेल्टा को तैरकर पार करते हुए भारत पहुंच गई। इस लड़की का नाम कृष्णा मंडल है और उसकी उम्र महज 22 साल है। बता दें कि सुंदरबन के जंगल 10 हजार वर्ग किमी क्षेत्र में हैं, जोकि भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के बीच फैले हैं। इसमें से करीब 60 फीसदी हिस्सा बांग्लादेश में है और 40 फीसदी हिस्सा भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित है। 

दरअसल कृष्णा मंडल की फेसबुक के जरिए आशिक मंडल से दोस्ती हुई थी, जोकि भारत के रहने वाले थे। दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि उन्होंने शादी करने का फैसला किया। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए वह बांग्लादेश से भारत नहीं आ सकती थी। ऐसे में उसने सुंदरबन डेल्टा तैरकर भारत आने का फैसला किया।

कृष्णा मंडल ने शादी कर ली लेकिन फिर पुलिस को लग गई खबर 

कृष्णा बिना पासपोर्ट के ना केवल भारत पहुंची, बल्कि कोलकाता के एक मंदिर में अपने प्रेमी से शादी भी कर ली। लेकिन जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर मिली की कृष्णा बिना पासपोर्ट के भारत आई है तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब कृष्णा को वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी की जा रही है।

पत्नी की गिरफ्तारी से उदास हुआ पति

संबंधित अधिकारियों का कहना है कि कृष्णा के पास जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं हैं, जिससे वह भारत में रुक सके। इसीलिए उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। हालांकि इस मामले के बाद कृष्णा का पति आशिक मंडल बहुत उदास हो गया है और उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत