1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- मौलिक कर्तव्यों का पालन करना नागरिकों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- मौलिक कर्तव्यों का पालन करना नागरिकों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए

 Reported By: PTI Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 26, 2022 01:58 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 01:58 pm IST

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, जो तेजी से विकास और आर्थिक विकास हासिल कर रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो)- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) Image Source : PTI

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है जो तेजी से विकास और आर्थिक विकास हासिल कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे में जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर बढ़ रहा है, उसे और ज्यादा ऊंचाई पर ले जाने के लिए मौलिक कर्तव्यों का पालन करना नागरिकों की पहली प्राथमिकता होना चाहिए।

हमारे कर्तव्य हमारी पहली प्राथमिकता हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि मौलिक अधिकार वे जिम्मेदारियां हैं जिन्हें नागरिकों को अत्यंत समर्पण और सच्ची ईमानदारी के साथ पूरा करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक व्यक्ति हो या संस्थान, हमारे कर्तव्य हमारी पहली प्राथमिकता हैं। अमृत काल हमारे लिए कर्तव्यों का युग है।’’ पीएम मोदी ने 2008 में हुए 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को भी याद किया जो तब हुआ जब भारत संविधान को अंगीकार करने का जश्न मना रहा था।

इन तीन नई पहलों को पीएम मोदी किया शुरू

प्रधानमंत्री ने ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत नई पहल भी शुरू कीं, जो सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सक्षम अदालतों के माध्यम से वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को सेवाएं प्रदान करती हैं। मोदी द्वारा शुरू की गई पहलों में 'वर्चुअल जस्टिस क्लॉक', 'जस्टआईएस' मोबाइल ऐप 2.0, डिजिटल कोर्ट और 'एस3डब्ल्यूएएस' वेबसाइट शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत