1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑपरेशन सिंदूर: 'ये सिलसिला यहीं नहीं रुकना चाहिए, ये मेरे सिंदूर का हिसाब है', कहकर फफक पड़ीं हिमांशी नरवाल

ऑपरेशन सिंदूर: 'ये सिलसिला यहीं नहीं रुकना चाहिए, ये मेरे सिंदूर का हिसाब है', कहकर फफक पड़ीं हिमांशी नरवाल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 07, 2025 08:50 pm IST,  Updated : May 07, 2025 08:50 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले में अपने पति विनय नरवाल को अपनी आंखों के सामने खो चुकीं हिमांशी नरवाल ने पाकिस्तान पर की गई भारत की कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें क्या कहा है हिमांशी ने...

himanshi narwal statement on operation sindoor- India TV Hindi
ऑपरेशन सिंदूर पर बोलीं हिमांशी नरवाल Image Source : FILE PHOTO

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुए स्ट्राइक पर बड़ी बात कही है। हिमांशी ने कहा कि ये सिलसिला यहीं नहीं रुकना चाहिए...सभी टेररिस्ट को एक एक कर खत्म कर देना चाहिए। हिमांशी ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के इस नाम को मैं खुद से कनेक्ट करती हूं। मोदी जी ने 26 लोगों की बेरहमी से हत्या का करारा जवाब दिया है।

पीएम मोदी को हिमांशी ने कहा-थैंक यू

सारे आतंकी और इसके साथ ही आतंक को पूरी तरह ख़त्म करना होगा। ये कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए। सभी टेररिस्ट खत्म होने चाहिए, मैंने अपने सुहाग खोया है। ऑपरेशन सिंदूर को मैं खुद से कनेक्ट करती हूं। मोदी जी ने 26 लोगों की बेरहमी से हत्या का जवाब दिया है और इसके लिए पीएम मोदी जी को मैं धन्यवाद देती हूं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत