1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिसंबर के अंत में और बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, उत्तरकाशी और चमोली में बर्फबारी की चेतावनी

दिसंबर के अंत में और बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, उत्तरकाशी और चमोली में बर्फबारी की चेतावनी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 18, 2022 02:30 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 02:30 pm IST

दिसंबर माह के अंत में कई पहाड़ इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। क्रिसमस के आसपास बर्फबारी से ठंड और बढ़ेगी। इसी बीच शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Snowfall- India TV Hindi
Snowfall Image Source : FILE

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हाइट वाले इलाकों से मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेशभर में सुबह और शाम तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

बर्फबारी की बात की जाए तो उत्तराखंड में इस बार क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार बनते नजर आ रहे हैं। 26, 27 दिसंबर को उत्तरकाशी और चमोली में 35 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं। इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उधम सिंह नगर से लेकर हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर भी चेतावनी दी गई है। दिन में धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन दोपहर बाद से अचानक सर्दी बढ़ रही है। इसका कारण ये है कि न्यूनतम तापमान कम हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार और सोमवार राज्य के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर कोहरा और शीतलहर के चलते ठंड में बढोतरी होने की संभावना है।

शनिवार 17 दिसंबर की सुबह करीब सवा दस बजे तक देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 20 और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 18 और 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा रहेगा। इसके बाद 21 दिसंबर को अधिकतम तापमान फिर से बढ़कर 22 डिग्री हो सकता है। इसके बाद 22 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के करीब रहेगा। इस बीच 20 दिसंबर और 25 दिसंबर को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल 25 दिसंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है।

वहीं बर्फबारी की बात की जाए तो उत्तराखंड में इस बार क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार बनते नजर आ रहे हैं। 26, 27 दिसंबर को उत्तरकाशी और चमोली में 35 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं। इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत