1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में नहीं था 52.9 डिग्री तापमान? IMD ने जताई सेंसर में खराबी की संभावना, जानें असल टेंपरेचर

दिल्ली में नहीं था 52.9 डिग्री तापमान? IMD ने जताई सेंसर में खराबी की संभावना, जानें असल टेंपरेचर

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : May 30, 2024 07:39 am IST,  Updated : May 30, 2024 08:52 am IST

मौसम विज्ञान विभाग ने इस मामले में एक आधिकारिक प्रेस विज्ञाप्ति जारी की है। इसमें बुधवार को मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान को लेकर नया अपडेट दिया गया है।

दिल्ली का तापमान।- India TV Hindi
दिल्ली का तापमान। Image Source : PTI

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। हालांकि, बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस से अधिक जाने के खबर ने सभी को हैरान और डरा कर रख दिया। ये दिल्ली में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था। हालांकि, अब भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने बताया है कि बुधवार को मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान का अपडेट सेंसर या लोकल फैक्टर में गलती के कारण हो सकता है। 

IMD ने क्या कहा?

मौसम विज्ञान विभाग ने इस मामले में एक आधिकारिक प्रेस विज्ञाप्ति जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली के मुंगेशपुर में 52 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अधिकतम तापमान सेंसर या स्थानीय कारक में त्रुटि के कारण से हो सकता है। आईएमडी ने बताया है कि वह इस मामले का संज्ञान लेकर डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है।

असल में कितना रहा तापमान?

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बुधवार को दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान शहर 45.2 डिग्री सेल्सियस से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। मुंगेशपुर में अन्य जगहों की तुलना में 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसे लेकर डेटा और सेंसर की जांच की जा रही है। 

किरण रिजिजू ने उठाया था सवाल

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस मामले में बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि यह डेटा अभी तक आधिकारिक नहीं है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में 52 से ज्यादा तापमान होने की संभावना बहुत कम है। रिजिजू ने कहा था कि आईएमडी में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द ही बताई जाएगी।

ये भी पढ़ें- IMD Weather Update: भीषण गर्मी से दिल्ली-NCR वालों को राहत! आज मानसून देगा दस्तक, जानें मौसम अपडेट

दिल्ली एयरपोर्ट पर शशि थरूर का असिस्टेंट गिरफ्तार, गोल्ड स्मगलिंग का आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत