1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहलगाम आंतकी हमला: NIA की जांच में बड़ा खुलासा, आतंकियों ने की थी पूरे नरसंहार की रिकॉर्डिंग

पहलगाम आंतकी हमला: NIA की जांच में बड़ा खुलासा, आतंकियों ने की थी पूरे नरसंहार की रिकॉर्डिंग

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Apr 28, 2025 07:39 am IST,  Updated : Apr 28, 2025 07:39 am IST

पहलगाम आंतकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है, जांच एजेंसी ने खुलासा किया है कि आतंकियों ने पूरे नरसंहार की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। जानिए जांच में और क्या पता चला है?

पहलगाम आतंकी हमले में खुलासा- India TV Hindi
पहलगाम आतंकी हमले में खुलासा Image Source : FILE PHOTO

पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकियों ने बड़े नरसंहार को अंजाम दिया था और 26 पर्यटकों को उनके परिवार और बच्चों के सामने गोली मार दी थी। इस आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए कर रही है। एजेंसी ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना वाले दिन से ही इस हमले की तहकीकात में जुट गई हैं। जांच एजेंसी ने आतंकी हमले के सबूत जुटाने के लिए कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से भी  पूछताछ की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि आतंकियों ने इस नरसंहार की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। इसके लिए उन्होंने अपने शरीर पर बॉडी कैमरे लगा रखे थे। 

एनआईए की टीम लगातार कर रही पूछताछ

एनआइए से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने इस आतंकी हमले को लेकर जम्मू में केस दर्ज किया है और अनौपचारिक तौर से जांच हमले वाले दिन यानी मंगलवार से ही शुरू कर दी थी। घटना वाले दिन ही स्थानीय पुलिस को लेकर आईजी के नेतृत्व में जांच एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी और टीमें तब से लेकर अब तक घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। जांच टीमें पहलगाम के बैसरन में प्रवेश और बाहर जाने वाले सभी रास्तों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

एनआई ने दी अहम जानकारी

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि इस नृशंस आतंकी हमले की शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि इसमें शामिल आतंकियों की संख्या पांच से सात के बीच हो सकती है और आतंकियों को कम से कम दो स्थानीय लोगों ने भी मदद की थी, जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिला था। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच भी जारी किए हैं। ये तीनों पाकिस्तान के हैं और इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं।

निर्मम तरीके से आतंकियों ने की हत्या

जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सिर्फ पुरुषों की हत्या की, उनसे पहले धर्म पूछा और फिर जमीन पर बैठाकर सिर झुकाने को कहा। उसके बाद 26 लोगों को गोली मार दी। ये कश्मीर में अबतक की सबसे बड़ी आतंकी घटना है। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत