Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Live: हरकतों से नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, LoC पर भारत की तरफ फिर चलाई गोलियां

Live: हरकतों से नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, LoC पर भारत की तरफ फिर चलाई गोलियां

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Updated : May 03, 2025 07:10 am IST

पहलगाम आतंकी हमले का साजिशकर्ता पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह LoC पर भारत की तरफ लगातार गोलियां चला रहा है जिसका भारतीय सेना भी अच्छी तरह से जवाब दे रही है।

LoC पर पाकिस्तान ने फिर से की हिमाकत।- India TV Hindi
Image Source : PTI LoC पर पाकिस्तान ने फिर से की हिमाकत।

पाकिस्तान के नेता एक तरफ आरोप लगा रहे हैं कि भारत उनपर हमला करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, दूसरी तरफ पाकिस्तान की सेना खुद से ही लगातार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा यानी कि Loc पर बीते कई दिनों से लगातार फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान जंग के मुहाने पर खड़े हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस मुद्दे से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में...

Latest India News

India vs Pakistan Live:

Auto Refresh
Refresh
  • 2:26 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पाकिस्तान ने खाना इकट्ठा करना शुरू किया

    पाकिस्तान ने भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपने कब्जे वाले कश्मीर में भारत के साथ लगती सीमा के पास के निवासियों से भोजन का भंडारण करने का आग्रह किया है।

     

  • 1:56 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पाकिस्तान ने हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा

    पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मई महीने में कराची और लाहौर हवाई क्षेत्र के कुछ खास हिस्सों को प्रतिदिन चार घंटे के लिए बंद रखने की घोषणा की है और देश के सभी हवाई अड्डों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है। 

  • 1:56 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पाकिस्तान विफल देश- फारूक अब्दुल्ला

    नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को ‘‘विफल देश’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक पड़ोसी देश में जनता की सरकार नहीं चुनी जाती, तब तक नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के संबंध नहीं सुधरेंगे।

     

  • 1:55 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    सीमा पर गेहूं की कटाई का काम पूरा

    भारतीय किसानों ने पंजाब और राजस्थान जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में, गेहूं की कटाई का काम पूरा कर लिया है। सरकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

     

  • 1:55 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पाकिस्तान के राजदूत ने डोनाल्ड ट्रंप से लगाई गुहार

    अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत के साथ तनाव को कम करने में मदद करने का आग्रह किया है, क्योंकि वह यूरोप और पश्चिम एशिया में संघर्षों को हल करने का प्रयास कर रहे हैं। 

  • 1:55 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पाकिस्तान के पीएम और राष्ट्रपति ने की मुलाकात

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की और “किसी भी आक्रामक कार्रवाई का माकूल जवाब देने” का संकल्प जताया। 

     

  • 1:54 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं- अमेरिका

    अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘हमारा पूरा समर्थन’’ है। मंत्रालय ने साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान से एक ऐसा उचित समाधान तलाशने की दिशा में काम करने का आग्रह किया है जो दक्षिण एशिया में दीर्घकालिक शांति एवं क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखे।

  • 1:54 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    कितने बंकर बनाए गए हैं?

    केंद्र सरकार ने 2017 में 14,460 निजी और सामुदायिक बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि सांबा, कठुआ, जम्मू, पुंछ और राजौरी जिले में 8,600 से अधिक सामुदायिक और निजी बंकर बनाए गए हैं। 

  • 1:54 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    सामुदायिक और निजी बंकरों की सफाई शुरू

     22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। एलओसी और आईबी के पास रहने वाले आम नागरिकों ने अपने सामुदायिक और निजी बंकरों की सफाई शुरू कर दी है, ताकि गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में वे वहां शरण ले सकें। 

     

  • 12:55 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    6 कथित पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

    भारत में रह रहे 6 कथित पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अपनी मांग उचित अथॉरिटी के पास रखने को कहा। याचिकाकर्ताओं की दलील है कि उनके पास वैध इंडियन पासपोर्ट है।

  • 12:51 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    3 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया

    कश्मीर में पुलिस और सेना का ऑपरेशन जारी है। 75 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया है। अब तक NIA और जम्मू कश्मीर पुलिस ने 3 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

  • 10:51 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    भारत के दबाव में पाकिस्तान ने अटारी पर दरवाजे खोले

    अटारी बार्डर पर भारत के दबाव के बाद पाकिस्तान ने दरवाजे खोल दिए हैं। सिर्फ पाकिस्तान पासपोर्ट होल्डर्स को फिलहाल अटारी बॉर्डर से जाने दिया है, नूरी वीजा वालों को इंतजार करने को कहा है।

     

  • 10:33 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    75 ओवर ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे कश्मीर में ऑपरेशन जारी है। 75 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया है। अब तक NIA और जम्मू कश्मीर पुलिस ने 3 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछ-ताछ की जारी है, इन सबमें ज्यादा साउथ कश्मीर के लोग शामिल हैं।

     

  • 9:50 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कर सकती है संकट पर चर्चा

    भारत और पाकिस्तान के दरमियान बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस मामले पर विचार कर रही है और अगर अनुरोध किया जाता है तो स्थिति पर चर्चा की जा सकती है। मई महीने के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष इवेंजेलोस सेकेरिस ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

  • 9:32 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पाकिस्तान ने लगातार 8वें दिन की फायरिंग

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये लगातार 8वां दिन है जब पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर सीजफायर तोड़ा है और भारतीय पोस्ट पर फायरिंग की है।

  • 9:23 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    अटारी बॉर्डर पर आज कोई पाकिस्तानी नहीं पहुंचा

    अटारी बॉर्डर पर आज सुबह 9 बजे पूरी तरह से सन्नाटा। बॉर्डर क्रॉस करने के लिए कोई पाकिस्तानी नागरिक भी अभी तक नहीं पहुंचा है। भारत और पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पूरी तरह सील करने को लेकर भी अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

     

  • 9:12 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    '90-99 फीसदी कश्मीरी भारत के प्रति वफादार', जावेद अख्तर

    जावेद अख्तर ने कहा, "कश्मीरी भारतीय हैं। 90-99% कश्मीरी भारत के प्रति वफादार हैं।  जब पाकिस्तान ने 1948 में हमला किया था, तो स्थानीय कश्मीरियों ने उन्हें 3 दिन तक रोके रखा था। हमारी सेना 3 दिन बाद वहां पहुंची। सच तो यह है कि वे भारत के बिना नहीं रह सकते। 

  • 8:25 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो- ओवैसी

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।

  • 8:25 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    70 पाकिस्तानी अटारी सीमा पर फंसे

    भारत सरकार द्वारा तय की गई समयसीमा समाप्त हो जाने के बाद बृहस्पतिवार को करीब 70 पाकिस्तानी नागरिक अटारी सीमा पर फंसे रह गए। 

     

  • 8:25 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    कश्मीर में सेना का एक्शन

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमापार आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए बृहस्पतिवार को पुंछ जिले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी की अचल संपत्ति कुर्क की। 

  • 8:24 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकिंग समूहों ने भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले किए हैं। भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर पाकिस्तान, मध्य एशिया, इंडोनेशिया और मोरक्को से ये हमले किए गए। 

     

  • 8:24 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    असीम मुनीर की गीदड़भभकी

    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बृहस्पतिवार को भारत को गीदड़भभकी दी है। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से भारत के किसी भी ‘‘सैन्य दुस्साहस’’ का ‘‘त्वरित, दृढ़ और कड़ा जवाब’’ दिया जाएगा।

  • 8:15 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग

    पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने संयमित और उचित तरीके से जवाब दिया है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement