1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Pakistan: LoC पर भी भारतीय सेना ने मचाई तबाही, पाकिस्तान को भारी पड़ा सीजफायर का उल्लंघन

India Pakistan: LoC पर भी भारतीय सेना ने मचाई तबाही, पाकिस्तान को भारी पड़ा सीजफायर का उल्लंघन

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 07, 2025 08:37 am IST,  Updated : May 07, 2025 08:46 am IST

भारत आतंक के आका पाकिस्तान को बड़ा सबक सिखाया है। आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक से घबराया पाकिस्तान LoC पर फायरिंग कर रहा है। जवाब में भारतीय सेना ने तबाही पाकिस्तान की तरफ तबाही मचा दी है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को दिया बड़ा झटका। - India TV Hindi
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को दिया बड़ा झटका। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर भीषण मिसाइल स्ट्राइक की है। कुल 9 ठिकानों पर किए गए मिसाइल स्ट्राइक में सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा यानी कि LoC पर सीजफायर का उल्लंघन शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से तोपों का भी इस्तेमाल किया गया है। भारत ने इस दुस्साहस का ऐसा जवाब दिया है जिससे LoC पर पाकिस्तान की तरफ तबाही मच गई है।

पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान

रक्षा सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन का बहुत प्रभावी ढंग से जवाब दिया है। पाकिस्तानी सेना द्वारा तोपों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर रहा

पाकिस्तान लाइन ऑफ कंट्रोल पर करीबन 70 पोस्ट से भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर और लोगों के घरों पर निशाना बना रहा है। तोपों के जरिए फायरिंग हो रही है। पाकिस्तान अपनी D130, Howitzer , 155mm की तोपों का इस्तेमाल करकर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर रहा है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा फायरिंग

पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज़्यादा गोलीबारी उरी ,कुपवाड़ा, तंगधार, लीपा पर हो रही है। यहां लगातार फायरिंग की जा रही है। तंगधार सेक्टर के सामने ही पाकिस्तान का सवाई नाला आतंकी अड्डा है जिसको भारतीय सेना ने उड़ा दिया है। पाकिस्तान की ओर से ने सौजियान, पुंछ, केजी सेक्टर, बीजी सेक्टर, मेंढर, राजौरी, नौसेरा में भी लगातार तोपों से फ़ायरिंग की जा रही है।

हरियाणा और पंजाब के सभी एयरबेस पर हाई अलर्ट 

हरियाणा और पंजाब के सभी एयरबेस पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के सभी सरहदी जिलों में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत