1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan: BSF ने 2 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया, भारत की सीमा में कर रहे थे घुसपैठ की कोशिश

Pakistan: BSF ने 2 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया, भारत की सीमा में कर रहे थे घुसपैठ की कोशिश

 Published : Jun 25, 2022 12:37 pm IST,  Updated : Jun 25, 2022 12:37 pm IST

Pakistan: बीएसएफ के गश्ती दल ने बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान हरामी नाला इलाके में मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौकाओं की आवाजाही देखी। बयान में कहा गया है, ‘‘गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और हरामी नाला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मछली पकड़ने वाली नौ पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त कर लिया।

Fishermen arrested by BSF- India TV Hindi
Fishermen arrested by BSF Image Source : BSF GUJRAT TWITTER

Highlights

  • दोनों मछुआरे पाकिस्तान के पॉइंट जीरो पर रहते हैं
  • BSF के चेतावनी देने के बावजूद कर रहे थे भागने की कोशिश
  • हिरासत में लिए गए दोनों मछुआरों के टखनों में लगी गोली

Pakistan: पाकिस्तान की तरफ भारत की सीमा में घुसपैठ की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। इस बार घुसपैठ की कोशिश गुजरात की जल सीमा से की गई। जहां कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल BSF ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। 

मामला गुजरात के कच्छ जिले का है। जहां बीएसएफ कच्छ जिले के पास भारत-पाक सीमा के करीब 'हरामी नाला क्रीक' क्षेत्र से दो पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी कर बताया कि दोनों पाकिस्तानी मछुआरों को कुछ दूर पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया। हालांकि, पाकिस्तान की ओर भागने की कोशिश के दौरान उन्हें टखने में गोली लग गई।

नौ नावों को भी किया जब्त 

 बीएसएफ ने बताया कि, ‘‘23 जून 2022 को शुरू हुए एक तलाशी अभियान में बीएसएफ भुज ने शनिवार को पीछा करते हुए हरामी नाला क्षेत्र से दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा। दोनों को पाकिस्तान की ओर भागने की कोशिश करते समय टखने में गोली लग गई।’’ बीएसएफ के गश्ती दल ने बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान हरामी नाला इलाके में मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौकाओं की आवाजाही देखी। बयान में कहा गया है, ‘‘गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा और हरामी नाला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मछली पकड़ने वाली नौ पाकिस्तानी नौकाओं को जब्त कर लिया।’’ 

चेतावनी देने पर न रुके तो चलाई गोली 

BSF की कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तानी मछुआरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रहे। मछुआरे 300 वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में फैले इलाके में छिपे हुए थे। बीएसएफ ने तलाशी अभियान जारी रखा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर पड़ोसी देश की तरफ भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद कर दिया। बयान के मुताबिक, गश्ती दल ने भाग रहे पाकिस्तानी मछुआरों को चेतावनी दी, लेकिन जब वे नहीं रुके तो बीएसएफ के जवानों को दोनों को पकड़ने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी मछुआरों को टखने में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बीएसएफ के अनुसार, इन मछुआरों की पहचान पाकिस्तान के जीरो प्वाइंट गांव के रहने वाले सदाम हुसैन (20) और अली बख्श (25) के रूप में हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत