1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फतेह 2 मिसाइल को पाकिस्तान बताता था खास, भारत ने कर दिया बर्बाद, जानें इसकी क्षमता कितनी है

फतेह 2 मिसाइल को पाकिस्तान बताता था खास, भारत ने कर दिया बर्बाद, जानें इसकी क्षमता कितनी है

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 10, 2025 08:06 am IST,  Updated : May 10, 2025 08:48 am IST

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात युद्ध जैसे बने हुए हैं। इस बीच पाकिस्तान ने आधी रात को भारत पर फतेह 2 मिसाइलों को लॉन्च किया, जिसे भारतीय सेना ने सिरसा में ही तबाह कर दिया।

Pakistan fired Fateh 2 missile on India Indian Army destroyed it in Sirsa- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं। पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हर तरफ पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, 9 मई की रात पाकिस्तान ने फतेह 2 मिसाइलें दागी। लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों को बर्बाद कर दिया और हवा में ही मार गिराया। बता दें कि इस मिसाइल को हरियाणा के सिरसा में मार गिराया गया है। बता दें कि फतेह 2 एक बैलेस्टिक मिसाइल है, जिसे लेकर पाकिस्तानी सेना दावा करती है कि यह कमाल का हथियार है, लेकिन भारतीय सेना के सामने एक बार फिर पाकिस्तान का हथियार फिसड्डी साबित हुआ है।

क्या है फतेह 2 मिसाइल की खासियत

बता दें कि फतेह 2 मिसाइल का रेंज 400 किमी है। पाकिस्तान ऐसा दावा करता है कि यह पाकिस्तान का स्वदेशी रूप से निर्मित मिसाइल है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये दुनिया अच्छे से जानती है। क्योंकि फतेह 1 मिसाइल को बनाने में चीन ने पाकिस्तान की मदद की थी। बता दें कि इसे पारंपरिक वॉरहेड ले जाने और बेहतर सटीकता के साथ कम दूरी पर मौजूद टारगेट पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि फतह II मिसाइल पाकिस्तान द्वारा विकसित एक निर्देशित आर्टिलरी रॉकेल प्रणाली है। इस मिसाइल का पहली बार आधिकारिक परीक्षण दिसंबर 2021 में किया गया था। बता दें कि इस मिसाइल सिस्टम को फतह I प्रणाली का उन्नत संस्करण माना जाता है।

भारत के सामने निकला फिसड्डी

बता दें कि यह मिसाइल सर्फेस टू सर्फेस और सर्फेस टू एयर की मार करने की क्षमता से लैस है। साथ ही यह पारंपरिक हथियारों को अपने साथ ले जा सकता है। इसे सैन्य ठिकानों, रडार सिस्टम्स और रसद सुविधाओं पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि फतह 2 मिसाइल सिस्टम 400 किमी का रेंज कवर कर सकता है। साथ ही इसे मोबाइल लॉन्चर से ऑपरेट किया जाता है। बता दें कि इस मिसाइल का इस्तेमाल हाईवैल्यू टार्गेट्स को निशाना बनाने के लिए किया जाता है। पाकिस्तान द्वारा इसी मिसाइल को भारत पर दागा गया, जिसे हरियाणा के सिरसा में भारतीय सेना ने मार गिराया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत