भारत और पाकिस्तान के बीच अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके पीछे का कारण तो आप सभी को पता ही होगा। पाकिस्तान भारत में लगातार मिसाइल दाग कर हमला करने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारतीय सेना पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दे रही है। इन सभी के अलावा कुछ पाकिस्तानी हैडंलर्स गलत खबरें भी फैला रहे हैं। अभी दो अलग-अलग खबरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन हैंडलर्स की तरफ से यह दावा किया गया कि ये भारत पर पाकिस्तान की तरफ से हमला है मगर PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने इसकी पोल खोल दी।
Related Stories
फिदायनी हमलों की खुल गई पोल
आपको बता दें कि पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा भारतीय सेना छावनी पर फिदायीन हमले का दावा किया जा रहा है मगर प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने पाया कि जम्मू-कश्मीर में किसी भी सेना छावनी पर कोई "फिदायीन" या आत्मघाती हमला नहीं हुआ था। पाकिस्तानी हैंडलर्स की तरफ से एक खबर को काफी चलाया गया कि पाकिस्तान की आर्मी ने इंडियन आर्मी के एक पोस्ट को तबाह कर दिया है। उस फर्जी वीडियो में यह दावा किया गया कि इंडियन आर्मी के 20 राज बटैलियन को निशाना बनाया गया मगर सच्चाई ये है कि भारतीय सेना की कोई 20 राज बटैलियन नाम की यूनिट है ही नहीं। इसके अलावा एक और वीडियो काफी वायरल किया गया जिसमें पाकिस्तान के हैंडलर्स ने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल से हमला किया। मगर जांच में पता चला कि शेयर किया गया वीडियो 2020 का है। दरअसल लेबनान में हुए धमाके का वीडियो शेयर कर यह गलत दावा किया गया। इस तरह पाकिस्तान की तरफ से भारत में डर का माहौल बनाने के लिए लगातार गलत खबरें फैलाई जा रही हैं।
आपको बता दें कि कुछ भारतीय ठिकानों पर हमलों के बारे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे तब बढ़ने लगे जब भारतीय सेना ने गुरुवार को पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, उत्तरलाई और भुज सहित अपने सैन्य स्थलों को ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमलों की कोशिश को नाकाम कर दिया। जबकि व्यापक सैन्य संघर्ष की आशंकाओं के बीच दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।
(इनपुट: पीटीआई)
ये भी पढ़ें-
पाकिस्तान को जोरदार तमाचा, भारतीय सेना ने कार्रवाई का VIDEO जारी किया, देखकर पूरे देश को होगा गर्व