1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुवाहाटी में एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, ठुकरा दी पैसे वापस करने की पेशकश; VIDEO

गुवाहाटी में एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, ठुकरा दी पैसे वापस करने की पेशकश; VIDEO

 Published : Jun 16, 2025 06:51 am IST,  Updated : Jun 16, 2025 06:53 am IST

गुवाहाटी से एयर इंडिया की फ्लाइट हैदराबाद के लिए उड़ान भरने को तैयार थी। यात्रियों का एयरपोर्ट पर आगमन शुरू हो गया था। लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

guwahati airport- India TV Hindi
गुवाहाटी के एयरपोर्ट पर एयर इंडिया पर भड़के पैसेंजर्स। Image Source : INDIA TV

असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट कैंसल होने पर यात्री भड़क गए। आरोप है कि हैदराबाद के लिए जाने वाले विमान को एयर इंडिया की तरफ से बिना नोटिस अचानक कैंसिल कर दिया गया जिसके बाद रात करीब 11 बजे नाराज लोगों ने गुवाहाटी एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। लोग नारेबाजी करने लगे।

गुवाहाटी से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट भी 2 घंटे लेट

यात्रियों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब गुवाहाटी से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट भी 2 घंटे लेट हो गई। एयर इंडिया ने यात्रियों को पैसे वापस करने की पेशकश की लेकिन यात्रियों ने ये पेशकश ठुकरा दी और हैदराबाद पहुंचाने की मांग करने लगे। बीमार बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों सहित अन्य यात्रियों ने एयर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर गुस्सा जाहिर किया।

देखें वीडियो-

हिंडन से गोवा जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द

बता दें कि इससे पहले रविवार सुबह हिंडन एयरपोर्ट से गोवा जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को भी तकनीकी खराबी के कारण अचानक टेकऑफ रोककर रद्द कर दिया गया। फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्रियों ने हवाई अड्डे पर हंगामा शुरू कर दिया था। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एयर इंडिया को टैग कर अपनी नाराजगी जताई और रिफंड की मांग की। 

(रिपोर्ट- ओंकार सरकार)

यह भी पढ़ें-

'अब आसमान में कभी नहीं उड़ेगा फ्लाइट नंबर 171 का विमान', एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने किया बड़ा ऐलान

Air India की जो फ्लाइट हुई क्रैश, उसमें खराबी की जानकारी देने वाले आकाश वत्स ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत