1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PIB ने फैक्ट चेक में यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन को बताया फर्जी, एथलीट्स को भी किया आगाह

PIB ने फैक्ट चेक में यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन को बताया फर्जी, एथलीट्स को भी किया आगाह

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 17, 2026 10:14 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 10:25 pm IST

यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन का केंद्र सरकार या स्पोर्ट्स से जुड़े किसी भी संगठन से कोई संबंध नहीं है। इसलिए अगर कोई इस संगठन के नाम पर पैसे मांगता है तो उसे न दें और उसकी बातों पर भी भरोसा न करें।

फेक पोस्ट हो रही वायरल- India TV Hindi
फेक पोस्ट हो रही वायरल Image Source : PIB

नई दिल्लीः साइबर ठग देश के लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ठग खिलाड़ियों को भी अब निशाना बनाने लगे हैं। यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन नाम से खिलाड़ियों को ठगने का ताजा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन नाम से काम करने वाला एक ऑर्गनाइज़ेशन भारत सरकार, खेलो इंडिया और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से जुड़े होने का दावा कर रहा है। जोकि पूरी तरह से फर्जी है। 

यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन की बातों पर न करें भरोसा

पीआईबी ने फैक्ट चेक कर बताया कि यूथ खेलो इंडिया फेडरेशन नाम का कोई भी संगठन सरकार और खेलो इंडिया कैंपेन से जुड़ा हुआ नहीं है। पीआईबी ने बताया कि यह ऑर्गनाइज़ेशन ‘इंटरनेशनल गेम्स 2026 थाईलैंड’ में हिस्सा लेने के लिए हर पार्टिसिपेंट (खिलाड़ी) से $825 की एंट्री फ़ीस मांगकर एथलीट्स से पेमेंट भी मांग रहा है। 

पीआईबी फैक्ट चेक में सामने आया है कि यह ऑर्गनाइज़ेशन न तो खेल से जुड़ा हुआ है और न ही भारतीय खेल प्राधिकरण यानी SAI (Sports Authority of India) या उससे जुड़ी किसी भी बॉडी से मान्यता प्राप्त है और न ही उससे जुड़ा हुआ है। 

‘इंटरनेशनल गेम्स 2026 थाईलैंड’ इवेंट से SAI का कोई लेना-देना नहीं

पीआईबी ने जांच के बाद यह भी बताया कि ‘इंटरनेशनल गेम्स 2026 थाईलैंड’ नाम के इवेंट का भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) या खेलो इंडिया प्रोग्राम, भारत सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया किसी भी प्राइवेट एंटिटी को इस तरह से इंटरनेशनल इवेंट्स के लिए एथलीट्स से पार्टिसिपेशन फ़ीस लेने की इजाज़त नहीं देता है। अतः खिलाड़ियों और देश के नागरिकों को इस संगठन से सतर्क रहने की जरुरत है। अगर आपको केंद्र सरकार से जुड़ा कोई भी संदिग्ध मेल, खबर, वीडियो या तस्वीर मिले तो WhatsApp: +91 8799711259 और Email: factcheck@pib.gov.in पर इसकी सूचना अवश्य दें। खुद भी सतर्क रहें और दूसरों को भी सतर्क करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत