1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाथरस हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख, मृतक के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान

हाथरस हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख, मृतक के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान

 Published : Jul 02, 2024 06:44 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 07:06 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाथरस हादसे पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने पीड़ितों और उनके परिजनों को हर संभव मदद दिए जाने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : FILE PHOTO-PTI

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग समारोह में भगदड़ मचने से 60 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे पर पीएम मोदी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने दुख जताते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद दिए जाने का ऐलान किया है। 

मृतक के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा

इसके साथ ही पीएम मोदी ने हाथरस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

हाथरस हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। अमित शाह ने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। घायलों के जल्द ही ठीक होने की मनोकामना भी की है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। 

भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई। इस हादसे में 60 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। इस भगदड़ में 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।  

करीब 40 हजार लोग थे मौजूद

सूत्रों के मुताबिक, हाथरस के सिंकदराराऊ में जिस दौरान भगदड़ मची उस दौरान करीब 40 हजार लोग मौके पर थे। भगदड़ मचने से घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। अभी तक इस हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ती जा रही  है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत