1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BRICS समिट में किस नेता से कब मिलेंगे PM मोदी? आ गया पूरा शेड्यूल

BRICS समिट में किस नेता से कब मिलेंगे PM मोदी? आ गया पूरा शेड्यूल

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 11, 2026 01:29 pm IST,  Updated : Sep 11, 2026 01:29 pm IST

BRICS समिट 2026 से इतर PM मोदी की तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों से द्विपक्षीय वार्ता होगी। जानें प्रधानमंत्री मोदी किस दिन किस नेता से मुलाकात करेंगे।

PM Modi BRICS Summit- India TV Hindi
नई दिल्ली में PM मोदी तमाम राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स समिट 2026 आयोजित की जा रही है। इसी के चलते आज से ही दिल्ली में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है। जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंच चुके हैं तो वहीं शी जिनपिंग 12 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले तमाम राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों से PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैठक करेंगे। इसका पूरा शेड्यूल आ गया है कि किस दिन किस नेता के साथ बैठक होगी।

11 सितंबर का कार्यक्रम

  1. प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक होगी।
  2. PM मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ मीटिंग होगी।
  3. प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक आयोजित होगी।

12 सितंबर का कार्यक्रम

  1. प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया के प्रधानमंत्री Abiy Ahmed Ali के साथ बैठक होगी।
  2. PM मोदी की मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ मीटिंग होगी।
  3. प्रधानमंत्री मोदी, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ वार्ता करेंगे।
  4. प्रधानमंत्री मोदी, वियतनाम के प्रधानमंत्री Le Minh Hung संग बैठक करेंगे।
  5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ बैठक होगी।
  6. प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मीटिंग होगी।

13 सितंबर का कार्यक्रम

  1. प्रधानमंत्री की कजाकिस्तान के राष्ट्रपति Kassym-Jomart Tokayev के साथ बैठक होगी।
  2. PM मोदी की फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ मीटिंग होगी।
  3. प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से वार्ता करेंगे।
  4. PM मोदी की साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति Matamela Cyril Ramaphosa के साथ बैठक होगी।
  5. प्रधानमंत्री मोदी, बुरुंडी के राष्ट्रपति Evariste Ndayishimiye के साथ बैठक करेंगे।
  6. PM मोदी, नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति Kashim Shettima से वार्ता करेंगे।
  7. प्रधानमंत्री मोदी की युगांडा की उपराष्ट्रपति Jessica Alupo के साथ बैठक होगी।

ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में सुरक्षा सख्त

गौरतलब है कि ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में सुरक्षा कड़ी है। किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए NSG के 100 से अधिक ब्लैक कैट कमांडो और दिल्ली पुलिस की SWAT टीमें तैनात की गई हैं। भारत मंडपम और जहां विदेशी मेहमान रुके हैं, उन 11 प्रमुख होटलों के आसपास आसमान से निगरानी के लिए हाई-टेक एंटी-ड्रोन सिस्टम और रडार तैनात किए गए हैं।

दिल्ली में आज तमाम दफ्तर और स्कूल बंद

सुरक्षा और वीवीआईपी Convoys की आवाजाही के लिए आज से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में सख्त नियम लागू हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 22 डायवर्जन पॉइंट्स बनाए हैं और 35 से ज्यादा सड़कों को बंद कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए आज दिल्ली में दफ्तर, स्कूल और कॉलेज पूरी तरह बंद हैं। दिल्ली से सटे  Borders पर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें- BRICS Summit 2026 में शामिल होने भारत आ रहे कई देशों के प्रमुख, सामने आई विदेशी मेहमानों की पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत