Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि', पीएम मोदी ने सफल चुनावों पर नेपाल के लोगों को दी बधाई

'नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि', पीएम मोदी ने सफल चुनावों पर नेपाल के लोगों को दी बधाई

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Mar 07, 2026 06:08 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 06:54 pm IST

नेपाल में बालेंद्र शाह की पार्टी RSP ने जीत दर्ज कर ली है। पार्टी के कार्यकर्तांओं में जोश का माहौल है। पीएम मोदी ने नेपाल की नई सरकार को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमालयी देश नेपाल में सफल आम चुनाव के लिए वहां की जनता और सरकार को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल के लोगों और उसकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर हार्दिक बधाई। अपने नेपाली भाइयों और बहनों को इतने उत्साहपूर्वक तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है।' 

जीत की ओर बढ़ रही RSP

रैपर से राजनीतिक नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) भारी जीत दर्ज की है। आरएसपी ने बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।बालेंद्र शाह ने केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। बालेंद्र शाह ने झापा-5 सीट में केपी शर्मा ओली को 49,614 वोटों से हराया है।

अबकी बार बालेंद्र सरकार का नारा

बता दें कि बालेन के नाम से मशहूर बालेंद्र शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को 'मधेश का बेटा' बताया था और पार्टी ने 'अबकी बार बालेंद्र सरकार' का नारा दिया था। मधेश प्रांत के आठ जिलों की कुल 32 सीटों में से, आरएसपी ने 7 सीट जीत ली हैं और 23 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। 

RSP ने काठमांडू की सभी 10 सीटें जीतीं

चुनाव के परिणामों और रुझानों के अनुसार, पार्टी काठमांडू घाटी में भी सूपड़ा साफ कर रही है। इसने काठमांडू जिले की सभी 10 सीट, भक्तपुर की दो सीट और ललितपुर जिले की एक सीट जीत ली है। काठमांडू घाटी की कुल 15 सीटों में से पार्टी शेष दो सीट पर भी भारी अंतर से आगे है। 

पाली कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत हासिल की

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पार्टी ने बालेन के नेतृत्व में काठमांडू घाटी के सभी 15 निर्वाचन क्षेत्रों में रोड शो किया था। नेपाली कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत हासिल की है और 12 अन्य सीट पर आगे है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने दो सीट जीती हैं और छह अन्य सीट पर आगे है। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement