1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने चला दी रांची से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस, फुल स्पीड और लगेंगे 6 घंटे

पीएम मोदी ने चला दी रांची से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस, फुल स्पीड और लगेंगे 6 घंटे

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 27, 2023 02:06 pm IST,  Updated : Jun 27, 2023 02:06 pm IST

पीएम मोदी ने मंगलवार को रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेन मात्र 6 घंटे में रांची से पटना का सफर तय करेगी। जानिए इससे जुड़ी पूरी डिटेल्स-

ranchi patna vande bharat express- India TV Hindi
रांची से पटना दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस Image Source : ANI

रांची: हाई स्पीड ट्रेन रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी,परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, सांसद संजय सेठ सहित अन्य लोग मौजूद थे। पीएम के ट्रेन को हरी झंडी दिखाते ही ट्रेन सरपट दौड़ पड़ी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 22 मिनट विलंब से रवाना हुई और 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से नामकुम पहुंची। इसके बाद नामकुम से मेसरा तक के बीच ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ी।

पहले दिन रांची रेलवे स्टेशन से डेढ़ सौ स्कूली बच्चों को सफर कराया जा रहा है औऱ यह ट्रेन रांची-मेसरा स्टेशन होते हुए 4.15 बजे पटना पहुंचेगी। 379 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन छह घंटे में तय करेगी। 28 जून यानी बुधवार से यह ट्रेन सभी लोगों के लिए नियमित तौर पर चलेगी।

जानिए ट्रेन का पूरा शेड्यूल और किराया

यह ट्रेन पटना से सुबह सात बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची स्टेशन पर पहुंचेगी।

वहीं रांची स्टेशन से ट्रेन 4.15 पर खुलेगी और रात्रि 10.05 बजे पहुंचेगी।

 इस ट्रेन का परिचालन गाडी सं. 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के नाम से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन किया जाएगा.

पटना से रांची के बीच चलने जा रही इस ट्रेन के 6 स्टॉपेज तय किए गए हैं।

 रेलवे ने किलोमीटर की दूरी के आधार पर एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) और चेयर कार (सीसी) का किराया तय किया है।

 पटना से रांची तक का भोजन के साथ ईसी टिकट 1930 रुपये और बिना भोजन के 1760 रुपये तय किया गया है।

सीसी (चेयर कार) का किराया प्रति यात्री भोजन के साथ 1025 रुपये और बिना भोजन के 890 रुपये रखा गया है।

रांची से पटना तक का ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ ईसी टिकट का किराया 2110 रुपये तय किया गया है।

 इसके अलावा सीसी (चेयर कार) का किराया प्रति यात्री ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ 1175 रुपये तय किया है।

ये किराया बिना भोजन के 887 रुपये है।

 बता दें वंदे भारत ट्रेन में भोजन की सेवा वैकल्पिक है।

गाड़ी सं. 02439 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हर रोज सुबह 10.30 बजे खुलकर 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रुकते हुए 17.25 बजे पटना जं. पहुंचेगी।

वहीं,  वापसी में ये गाड़ी  22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जं. से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रुकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी।

 वापसी में गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रुकते हुए  22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत